खेरवाड़ा06मार्च*क्षेत्र के विकास हेतु बजट में जो सौगातें दी,मुख्यमंत्री जी का आभार ब्यक्त किया
राज्य के 2022-23 के बजट घोषणा में विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार साहब की अनुशंसा पर विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में जो सौगातें दी, इसके लिए हाल ही विधायक डॉ दयाराम परमार साहब ने मुख्य मंत्री श्री अशोक गहलोत साहब के निवास पर जाकर रुबरु होकर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनन्दन , हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया । इस दौरान सर्व समाज के हितेषी विधायक डॉ दयाराम परमार साहब ने डूंगरपुर जिले की कांकरी डूंगरी काण्ड में गोली से मारे गए उपखण्ड खेरवाड़ा का गांव घाटा फला कारछा स्व तरुण अहारी, उपखण्ड केसरियाजी गांव बरणा का स्व कुलदीप कलासुआ दोनों के परिवार से समझोते के अनुसार एक-एक को सरकारी नौकरी पर लगाने की अनुशंसा की । मुख्य मंत्री साहब ने मौके पर ही अधिकारीयों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए । अब इसकी कार्यवाही शुरू हो गई ।
इसी प्रकार से नयागांव तहसील के गांव गोडवा करावाड का श्री हितेन्द्रसिंह गरासिया का रुस में निधन हो गया, स्व हितेंद्र सिंह गरासिया के परिवार को आर्थिक सहायता देने का मुख्य मंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर इसकी अनुशंसा की है ।

More Stories
नई दिल्ली25जून26* PM मोदी से मुलाकात के बाद अमेजन ने खोला खजाना, भारत आएंगे ₹1220000000000, बनाया बड़ा प्लान_*
लखनऊ25जून26*राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अम्बुज वर्मा को गिरफ्तार किया!!
गोण्डा 25जून26*सरकार के दावों को खोखला करते नजर आ रहे गोंडा विद्युत विभाग के अधिकारी*