गोंडा 03 मार्च *पाल्हापुर के पूर्व प्रधान हरिभान सिंह की हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन,शोक की लहर
कर्नलगंज,गोण्डा । स्थानीय विकासखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत पाल्हापुर के पूर्व प्रधान हरिभान सिंह उम्र करीब 79 वर्ष का देर रात्रि में हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज क्षेत्र में जानी मानी सख्शियत में से एक हरिभान सिंह पाल्हापुर से पांच बार प्रधान रहे। जो काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। समाज मे अटल व मजबूत इरादों की छवि रखने वाले हरिभान सिंह गरीब तबके के मददगार और बरगदी कोट परिवार के अति करीबी माने जाते रहे हैं। फौलादी इरादों के धनी हरिभान सिंह संघर्ष के दौर में भी कभी डगमगाये नहीं और इन्ही सब वजह से वह पांच बार गांव के प्रधान चुने गये। बताया गया कि कल वह रिस्तेदारी से घूम टहल कर वापस लौटे थे और रात्रि में करीब ग्यारह बजे अचानक उनकी तवियत बिगड़ी और कुछ ही पलों में हृदयगति रुक जाने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए अवधेश सिंह, सुनील सिंह, बब्बन सिंंह, लल्लन सिंह, गब्बू सिंह, अजय सिंह, पवन सिंह, विवेक सिंह, अमरेश सिंह, प्रमोद सिंह,लल्ला सिंह,हर्षित सिंह सहित काफी संख्या में लोगो ने नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,