औरैया22फरवरी*पति का अफेयर होने पर पत्नी ने की आत्महत्या*
*पति गुजरात में रहकर करता है प्राइवेट नौकरी, फोन पर बात करने को लेकर होता था विवाद*
*औरैया।* थाना फफूंद क्षेत्र के गांव में पति के अन्य महिला से अवैध संबंध के शक के चलते पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति अपने भांजे की शादी में गया था। वापस घर आने पर उसे जानकारी हुई। जिस पर उसने पुलिस और ससुराली जनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अवावर निवासी स्व0 मूंगालाल ने अपनी 30 वर्षीय पुत्री नीतू की शादी गत 17 अप्रैल 2008 को ग्राम पसईपुर केशमपुर फफूंद निवासी मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल के साथ की थी। पति मनोज कुमार गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। पत्नी नीतू को शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला से बात करता है। जिसको लेकर दोनों लोगों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। मनोज कुमार 19 फरवरी को गुजरात से अपने गांव आया था। 21 फरवरी को मनोज कुमार के भांजे की शादी इटावा जनपद थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम अहेरीपुर में थी। सोमवार को मनोज ने अपनी पत्नी से शादी में जाने के लिए कहा। तो पत्नी नीतू ने इंकार कर दिया। मनोज दोपहर में अपने दो बच्चों सिंघम व यश को लेकर भांजे की शादी में चला गया। पत्नी और 1 वर्षीय पुत्र ऋषभ घर पर छोड़ गया था। रात्रि में पत्नी ने किसी समय घर में बने कमरे के दरवाजे में लगे कुंडे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चे की रोने पर की आवाज सुनकर पडोसी लोग जाग गए। जब पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो महिला फांसी पर लटकी हुई थी। पड़ोसियों ने पति मनोज कुमार को सूचना दी। सूचना मिलने पर शादी से मनोज कुमार अपने घर वापस आया। जहां पर पति मनोज कुमार ने पुलिस व ससुराली जनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतिका के भाई कुलदीप की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि किसी दूसरी महिला से बात करने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। फिलहाल सभी पहलुओं पर सघनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*