औरैया22फरवरी*इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई रामानुजन अमृत भारत गणित यात्रा*
*औरैया।* इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में रामानुजन अमृत भारत गणित यात्रा 2021 दर्ज हो गई । यह यात्रा 2 अक्टूबर को सोमनाथ से प्रारंभ होकर त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में बीते 22 दिसंबर को रामानुजन के जन्मदिवस और भारत के गणित दिवस पर संपन्न हुई थी। इस यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर चंद्रमौली जोशी तथा राष्ट्रीय सह संयोजक बृजेश दीक्षित एवं मेहुल कुमार ने यात्रा को 25 राज्यों से गुजर कर 82 विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय का छात्रों में व्याप्त भय को दूर करने का प्रयास किया गया था। यह जानकारी देते हुए यात्रा के राष्ट्रीय राष्ट्रीय सह संयोजक बृजेश दीक्षित ने बताया कि इस यात्रा में डाक्टर जोशी के साथ सभी राज्य संयोजक एवं यात्रा में शामिल सभी लोग और विद्यालय के शिक्षक छात्रों ने जो रिकॉर्ड बनाने में सहयोग दिया था। सभी के सहयोग से यह दर्ज हुआ।
More Stories
रुद्रपुर 8 अक्टूबर 26*वोट चोरी के आरोपों पर गरजे सपा कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग
कानपुर नगर 8 अक्टूबर 26*खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा शिकंजा, 5.88 लाख का माल सीज
सुल्तानपुर 8 अक्टूबर 26*कमला यादव ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, इसौली में सियासी हलचल*