March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी20फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

कौशाम्बी20फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

[20/02, 9:11 PM] +91 99191 96696: *डंपर ने स्कूटी सवार को कुचला मौत*

*कौशाम्बी* समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष अजीत सिंह यादव के पिता को डंपर ने कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई है हादसे की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओ में शोक की लहर है पूरामुफ्ती के कृष्णा मंदिर के समीप शनिवार शाम डंपर ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। हादसे में अस्पताल ले जाते समय घायल की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

चरवा थाना के मोहिउद्दीनपुर रतगहा निवासी सबल सिंह यादव (65) शनिवार को अपनी स्कूटी से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। शाम को वह जैसे ही केंद्रीय विद्यालय मनौरी के पास पहुंचे। डंपर ने उनको कुचल दिया। हादसे में सबल सिंह को गंभीर चोटें आई। वहां पर मौजूद लोग पहुंचे।आनन-फानन में घायल को लेकर लोग अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिजनों में हाहाकार मच गया। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

[20/02, 9:11 PM] +91 99191 96696: *नेताओं के शरण में पहुंचे विवाहिता के हत्यारे पुलिस बेबस*

*विवाहिता के हत्यारों कि नहीं हो रही गिरफ्तारी 22 दिन पहले हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद खुलेआम घूम रहे आरोपी*

*कौशांबी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के ख्वाचकी मई गांव में 22 दिन पहले विवाहिता चित्रा देवी उर्फ मोहिनी का गला घोट कर हत्या कर दी गई घटना को 22 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं गिरफ्तार कर रही विवाहिता की हत्यारे नेताओं के शरण में पहुंच गए हैं और विधानसभा चुनाव के चलते नेताओं ने उन्हें बचाने का ठेका ले लिया है जिससे पुलिस बेबस दिखाई पड़ रही है नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद विवाहिता के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं मृतक विवाहिता चित्रा के पिता चंद्रिका प्रसाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कोतवाली कार्यालय का चक्कर काट रहे है उसके बाद भी विवाहिता के हत्यारों की गिरफ्तारी करने का साहस पुलिस नहीं कर रही है चित्रा के पिता चंद्रिका प्रसाद ने 16 फरवरी को एसपी कार्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर विवाहिता के हत्यारों की गिरफ्तारी की याद फिर ताजा कराई है नआरोपियों को पुलिस क्यों बचाने में जुटी है यह जन जन की जुबान में है एडिशनल एसपी ने भी सिर्फ आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा लेकिन इसी तरह रहा तो पुलिस प्रशासन पर से गरीब परिवार को न्याय न मिलने का भरोसा ही खत्म हो जाएगा

जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के उखैयाखास गांव की चित्रा देवी उर्फ मोहनी पुत्री चंद्रिका प्रसाद की शादी ख्वाचकी मई गांव मे जितेंद्र कुमार मौर्या के साथ हुई थी दहेज की डिमांड ना पूरी होने पर चित्रा देवी उर्फ मोहिनी को ससुराली जनों ने गला घोट कर मार दिया जिसमें सैनी कोतवाली पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया अभी तक आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं यह सवाल पुलिस प्रशासन पर सबसे बड़ा सवाल है कि आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही पुलिस किसके डर से आरोपियों को गिरफ्तार करने से डगमगा रही है यह सबसे बड़ा सवाल पुलिस प्रशासन पर है

[20/02, 9:26 PM] +91 97921 21202: *अनियंत्रित चालक ने वृद्ध महिला को रौंदा मौत*

*आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगा कर किया चक्काजाम सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी*

*मौत की मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे तमाम राजनीतिक दल के नेता*

*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक गांव में घर के बाहर खड़ी एक वृद्ध महिला को अनियंत्रित टाटा सफारी चालक ने रौंद दिया है जिससे घटनास्थल पर वृद्ध महिला की मौत हो गई है मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर आंदोलन शुरू कर दिया है जैसे ही आंदोलन की जानकारी पुलिस अधिकारियों को लगी पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक कई थाने के सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सोनकर भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं कड़ी मशक्कत और पुलिस अधिकारियों के समझाने आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने मृत वृद्ध महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया है हादसे के बाद चालक घटनास्थल से वाहन छोड़कर फरार हो गया है पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है

घटनाक्रम के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक गांव निवासी वृद्ध महिला मनिया देवी उम्र लगभग 70 वर्ष पत्नी मक्खन लाल सोनकर अपने घर के बाहर रविवार को शाम लगभग 7:00 बजे खड़ी थी इसी बीच स्कॉर्पियो चालक राजू पुत्र शहीद चिकवा निवासी चक ने पहले वृद्ध महिला को सामने से टक्कर मार दिया जिससे महिला गिर गयी और बाद में गाड़ी को पीछे कर वृद्ध महिला के ऊपर टाटा सफारी वाहन चढ़ा दिया महिला के शरीर पर टाटा सफारी उसकी मौत हो गई वाहन के दोनों पहिया चढ़ जाने से घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई ग्रामीणों का कहना है कि वाहन चालक ने महिला की जानबूझकर हत्या की है यह दुर्घटना नहीं है महिला की मौत की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया हादसे के बाद मौत से आक्रोशित ग्रामीणों के आंदोलन की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक कई थाने की सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सुनकर भी पहुंच गए हैं ग्रामीण मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण माने हैं और पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वाहन चालक मौके से फरार बताया जाता है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है मृतक के 5 बेटी और 1 बेटा हैं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

[20/02, 9:34 PM] +91 97921 21202: *ओसा से टेवा मार्ग पर 23 फरवरी को बन्द रहेगा आवागमन*

*कौशाम्बी* प्रधानमंत्री भारत सरकार के 23 फरवरी 2022 को जनपद कौशाम्बी आगमन के दृष्टिगत ओसा से टेवा मार्ग पर आवागमन 23 फरवरी 2022 को रात्रि समय 01.00 बजे से बाधित रहेगा। ओसा से टेवा मार्ग का आवागमन करारी होते हुये पश्चिम शरीरा से किया जायेगा।

[20/02, 9:34 PM] +91 97921 21202: *एटीएम कार्ड के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा अभियुक्त हिमांशू तिवारी पुत्र स्व० राकेश तिवारी निवासी नरायणपुर थाना थरवई जनपद प्रयागराज को चोरी के 24 अदद एटीएम0 कार्ड बरामद कर गिरफ्तार कर गिरफ्तारो व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मझनपुर पर आईटी0 एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

[20/02, 9:34 PM] +91 97921 21202: *ओसा से टेवा मार्ग पर 23 फरवरी को बन्द रहेगा आवागमन*

*कौशाम्बी* प्रधानमंत्री भारत सरकार के 23 फरवरी 2022 को जनपद कौशाम्बी आगमन के दृष्टिगत ओसा से टेवा मार्ग पर आवागमन 23 फरवरी 2022 को रात्रि समय 01.00 बजे से बाधित रहेगा। ओसा से टेवा मार्ग का आवागमन करारी होते हुये पश्चिम शरीरा से किया जायेगा।

[20/02, 9:34 PM] +91 97921 21202: *एटीएम कार्ड के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा अभियुक्त हिमांशू तिवारी पुत्र स्व० राकेश तिवारी निवासी नरायणपुर थाना थरवई जनपद प्रयागराज को चोरी के 24 अदद एटीएम0 कार्ड बरामद कर गिरफ्तार कर गिरफ्तारो व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मझनपुर पर आईटी0 एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है

 

Taza Khabar