दिनांक 20.02.2022 पुलिस थाना कुडी भगतासनी जोधपुर पश्चिम
जोधपुर20फरवरी*मोटरसाईकिल व मोबाईल लूट वारदात का खुलासा*,
> 02 शातिर लूटेरे गिरफ्तार,
> मोटरसाईकिल व मोबाईल फोन बरामद
● प्रथम सूचना रिपोर्ट का विवरण –
दिनांक 18.02.2022 को प्रार्थी श्री मोहम्मद इम्तयाज जाति मुसलमान निवासी मकान न 102 पुर्वी पाल रोड जोधपुर बिहारी कोलोनी पीएस बासनी ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश कि की मैं शाम को 9 बजे सेक्टर 9 कुडी भगतासनी में कोई काम से जा रहा था दो लड़के एक मोटरसाइकिल पर आये व मुझे रोका तथा मेरी मोटरसाइकिल RJ-19-TS 17989 HERO HF DELEXE व मेरा oppo का फोन था जो मुझसे छिन कर भाग गये । वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर माल मुल्जिम तलाश शुरू कि गयी
> पुलिस कार्यवाही:
श्रीमान नवज्योति गोगाई पुलिस आयुक्त महोदय, आयुक्तालय जोधपुर, श्री राजकुमार चौधरी, पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम श्रीमान हरफूलसिह अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय जोधपुर पश्चिम, श्रीमान जयप्रकाश अटल सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा के निर्देशानुसार मन थानाधिकारी सुमेरदान नि.पु मय गठित टीम द्वारा प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये एवं आयुक्तालय जोधपुर शहर में पिछलो दिनो बढती हुयी लूट नकबजनी एटीएम तोडने की वारदातो मे मुल्जिमानो का पता लगाने बाबत थाना हाजा से मन थानाधिकारी सुमेरदान नि.पु मय • टीम द्वारा तकनीकी साधनों व बदमाशो पर निगरानी रखी जाकर प्रकरण हाजा मे मोटरसाईकिल नं RJ-19-TS-7989 HERO HF DELEXE व oppo का फोन लूट करने वाले 02 मुल्जिमानो की पहचान कर दस्तयाब कर पूछताछ की तो दिनांक 31.12.2021 को विवेक विहार सेक्टर 09 मे सुनसान स्थान पर अकेले मोटरसाईकिल चालक को रुकवाकर उसकी मोटरसाईकिल व मोबाईल फोन जबरदस्ती छीनकर ले जाने की वारदात करना कबूल किया जिस पर मुल्जिमान 1. हिराराम पुत्र श्री मदनलाल जाति बावरी उम्र 24 साल निवासी बोयल पीएस बिलाडा जोधपुर ग्रामीण पप्पूराम पुत्र श्री जोराराम जाति बावरी उम्र 18 साल निवासी ढीढस पीएस समदडी जिला बाडमेर को गिरफ्तार किया गया है जिनसे गहनता से अनुसन्धान व पूछताछ जारी है।
> शराब के नशे मे की वारदात मुल्जिमानो द्वारा शाम के समय शराब के नशे मे सुनसान
सड़क पर राह चलते व्यक्ति को रुकवाकर उसका वाहन मोबाईल व अन्य सामान लूट कर भाग जाना है। > नाम पता अभियुक्तः
1. हिराराम पुत्र श्री मदनलाल जाति बावरी उम्र 24 साल निवासी बोयल पीएस बिलाडा
जोधपुर ग्रामीण
2. पप्पूराम पुत्र श्री जोराराम जाति बावरी उम्र 18 साल निवासी ढीढस पीएस समदडी
जिला बाडमेर
> कार्यवाही में सम्मिलित टीम :
1. श्री सुमेरदान नि.पु थानाधिकारी पीएस कुडी भगतासनी 2. श्री धन्नाराम सउनि पीएस कुडी भगतासनी
3. श्री प्रेम चौधरी हैडकानि 989 साईबर सैल जोधपुर पश्चिम
4. श्री पप्पूराम कानि 2133 पीएस कुडी भगतासनी 5. श्री गोविन्दराम कानि 1765 पीएस कुडी भगतासनी
6. श्री श्यामलाल कानि 2168 पीएस कुड़ी भगतासनी 7. श्री धीरज मीना कानि 1764 पीएस कुडी भगतासनी
8. श्री करनाराम कानि 1779 पीएस कुडी भगतासनी
( सुमेरदान निपु) थानाधिकारी
पुलिस थाना कुडी भगतासनी जोधपुर पश्चिम

More Stories
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*