गोंडा 20 फरवरी *पीड़ित वृद्ध महिला ने दबंगो के विरुद्ध की आनलाइन शिकायत, पेड़ काटने का आरोप*
कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम नरायनपुर मांझा के बकियन पुरवा निवासिनी वृद्ध महिला प्रेमा देवी ने कोतवाली पुलिस को ऑन लाइन तहरीर भेजी है। जिसमें कहा गया है कि गांव के ही कुछ लोग उसकी आबादी की भूमि में लगे बेर व अंजीर के वृक्ष की शाखाएं काटकर ले जाने लगे। मना करने पर गाली देते हुये उसे मारने के लिये दौड़ा लिए, जिस पर गांव वालों ने उसे बचाया। वृद्ध महिला का आरोप है कि उक्त लोग उसकी भूमि को जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। यदि उन्हें रोंका नही गया तो घर सहित उसकी सम्पूर्ण सम्पत्ति कब्जा कर लेंगे। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर न्यायोचित कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
मथुरा24जून26*जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*