गोंडा 20 फरवरी *बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ आशीष गिरि पहुंचे योगेश के खेमे मे*
कर्नलगंज,गोण्डा । विधानसभा चुनाव 2022 के आगामी 27 फरवरी को होने वाले चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे नित नए चौकाने वाले नजारे सामने आ रहे हैं। वहीं पार्टियों में इधर से उधर आने जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मालूम हो कि अभी हाल ही में कई स्थानीय दिग्गजों के भाजपा छोड़ने के बाद अब सुप्रसिद्ध भैरवनाथ मंदिर महंथ के लड़के व भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष आशीष गिरि ने भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़कर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह के खेमे में आस्था व्यक्त कर दिया। अब जब चुनाव की तिथि एक दम करीब आ चुकी है तब उनका पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी योगेश प्रताप के खेमे में जाकर सबको आश्चर्य चकित कर देना भी लोगों में काफी चर्चा का विषय बना है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 मुजफ्फरनगर में रामजीलाल सुमन के साथ मंच पर दिखीं पूजा अनिल अंबेडकर,,,
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26* गरबी स्कूल मार्केट के व्यापारियों ने किया राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*’56 इंच का सीना’ है तो बैलेट से चुनाव कराएं :संजय सिंह*