November 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 18 नवंबर26 बायसी में सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान, सुरक्षा और गरिमा का मिला मंत्र*

पूर्णिया बिहार 18 नवंबर26 बायसी में सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान, सुरक्षा और गरिमा का मिला मंत्र*

पूर्णिया बिहार 18 नवंबर26 बायसी में सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान, सुरक्षा और गरिमा का मिला मंत्र*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार / जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर शनिवार 28 नवंबर को नगर पंचायत बायसी के सभागार में सफाई कर्मियों के लिए एक खास प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में नगर कार्यपालक पदाधिकारी शांति कुमारी, स्वच्छता पदाधिकारी अंकिता भारद्वाज और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कुर्बान अली मौजूद रहे।

*सुरक्षा पहले, PPE Kit का मिला संदेश*

इस दौरान सफाई कर्मियों को सिर्फ काम का तरीका नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा, अपने अधिकार और अपनी गरिमा के बारे में भी समझाया गया। उन्हें बताया गया कि सफाई करते वक्त PPE Kit, ग्लव्स, मास्क और सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल कितना जरूरी है। छोटी सी लापरवाही कैसे बड़ी बीमारी और हादसे का कारण बन सकती है, इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

*बराबर सम्मान, बराबर अवसर*

लैंगिक समानता और सामाजिक समावेशन पर भी जोर दिया गया। साफ कहा गया कि सफाई के काम में महिला हो या पुरुष, सबको बराबर सम्मान, बराबर अवसर और सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।

*EO बोलीं – सफाई कर्मी ही नगर की असली ताकत*

अपने संबोधन में EO शांति कुमारी ने कहा — _“सफाई कर्मी ही नगर की‌असलीताकत हैं। उनके बिना स्वच्छ और सुंदर बायसी की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता है।_

अंत में सभी सफाई कर्मियों को संकल्प दिलाया गया कि वे सुरक्षित तरीके से काम करेंगे, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेंगे और बायसी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में अपनी पूरी भूमिका निभाएंगे।

Taza Khabar