November 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 26 नवम्बर 26*बीएसए कॉलेज में संविधान गौरव दिवस पर भव्य आयोजन, राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने विद्यार्थियों को दिया संविधान के मूल्यों का संदेश*

मथुरा 26 नवम्बर 26*बीएसए कॉलेज में संविधान गौरव दिवस पर भव्य आयोजन, राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने विद्यार्थियों को दिया संविधान के मूल्यों का संदेश*

मथुरा 26 नवम्बर 26*बीएसए कॉलेज में संविधान गौरव दिवस पर भव्य आयोजन, राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने विद्यार्थियों को दिया संविधान के मूल्यों का संदेश*

मथुरा। बी.एस.ए. (पी.जी.) कॉलेज, मथुरा में 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तीन बार लोकसभा के सांसद रह चुके एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद माननीय चौधरी तेजवीर सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि माननीय राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह जी का स्वागत महाविद्यालय के प्रानुशासक डॉ. रवीश शर्मा द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि चौधरी तेजवीर सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। संविधान के प्रति सम्मान केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसके आदर्शों को अपने व्यवहार और जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने का आह्वान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान भारत की लोकतांत्रिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का आधार है। संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्श एक सशक्त एवं समावेशी राष्ट्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों का दायित्व केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनाना भी है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संविधान के विभिन्न पहलुओं, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की विचारपूर्ण प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष सार्थकता प्रदान की।
इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप संविधान के मूल्यों, आदर्शों एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसरगण डॉ. एस.के. राय, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. बी.पी. राय, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. रेखा राय, डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. अनु गर्ग, डॉ. राशिद, डॉ. प्रगति शर्मा, डॉ. रितु मदन सहित अन्य शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने तथा एक सशक्त, समरस और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

Taza Khabar