पूर्णिया बिहार 27 नवंबर 26 *कसबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वैन से चोरी की 11 गायें बरामद*
*पशु तस्करी के खिलाफ चला अभियान, दो तस्कर गिरफ्तार*
*क्रूरतापूर्वक लादकर ले जा रहे थे गायें, मदरसा चौक से दोगच्छी की ओर हो रहा था परिवहन*
पूर्णिया बिहार / वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के दिशा निर्देशन में अवैध पशु तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कसबा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की 11 गायों को बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।
*गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, पिकअप वैन जब्त*
22 नवंबर को कसबा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक उजला रंग का महिन्द्रा पिकअप वाहन रजि० नंबर -BR11GD-2472 पर चोरी की 11 गायों को क्रूरतापूर्वक लादकर मदरसा चौक से दोगच्छी की तरफ परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया।
*दो तस्कर गिरफ्तार, दोनों पूर्णिया के रहने वाले*
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है –
*1.* आलम, उम्र 38 वर्ष, पिता स्व० शेख तसलीम, सा० फरकिया वार्ड नं०-01, थाना डगरुआ, जिला पूर्णिया
*2.* मंसूर, उम्र 55 वर्ष, पिता खलील, सा० चन्द्रगाँव वार्ड नं०-10, थाना बायसी, जिला पूर्णिया
*केस दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी*
इस संबंध में कसबा थाना कांड सं०-503/26 दिनांक-21.11.26 धारा-317(5)/3(5) बी०एन०एस० एवं 11(1)(a)(d)(e) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
लखनऊ 23 नवंबर 26*❇️झूठी ऑनलाइन शिकायतों पर सख्ती:* *कोटेदारों को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी*
कौशाम्बी 23 नवंबर 26**निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने,हटाने एवं संशोधन के लिए 16 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन*
कौशाम्बी 23 नवंबर 26*धूमधाम से मनाया गया पुलिस झंडा दिवस,एसपी ने ध्वज फहराकर दी सलामी*