नई दिल्ली 22 नवम्बर 26* टिंडर ऐप पर महिला से दोस्ती कर ₹6.55 लाख की ठगी करने वाला साइबर मास्टरमाइंड गिरफ्तार
✍️वरिष्ठ-संवाददाता अनीता गुलेरिया।
नई दिल्ली *जिला द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह की कमांड में चल रहे “अपराध मुक्त द्वारका” अभियान तहत द्वारका एडिशनल डीसीपी विकास मीणा के निर्देश पर आपरेशन एसीपी सुभाष मलिक की नेतृत्व में साइबर-क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप तुषार की अगुवाई में एसआई कैलाश,हेड कांस्टेबल करनाल और दिनेश की गठित टीम को मामले की जांच दौरान महिला लाभार्थी के बैंक खातों का डिजिटल लेनदेन और अन्य तकनीकी सुरागों के गहन विश्लेषण दौरान कई सिम कार्डों से जुड़े तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी की लोकेशन पंजाब में जिला फाजिल्का के अबोहर मिली। साइबर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी एक विशेष टीम को अबोहर में भेजा । तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर दबिश देते हुए ऑनलाइन ठगी के मास्टरमाइंड से मौके पर तालाशी के दौरान कथित साइबर अपराध में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस गिरफ्त में ले लिया गया । द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह मुताबिक पकड़ा गया 30 वर्षीय अभियुक्त विपुल पवार अबोहर के सिद्धू नगर का निवासी है। जिसको 2023 में राजस्थान की जयपुर पुलिस ने एक अन्य साइबर अपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस गहन तफ्तीश दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया,वह टिंडर ऐप के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था और ऑनलाइन बातचीत के माध्यम से पहले उनका भरोसा जीतता था। इसके बाद उन्हें बहलाकर अलग-अलग तरीकों से पैसे ट्रांसफर करने के लिए राजी करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी पहचान छिपाने और जांच एजेंसियों से बचने के लिए अलग अलग सिम कार्डों का इस्तेमाल करता था। और इस मामले में भी आरोपी ने टिंडर ऐप पर महिला शिकायतकर्ता से दोस्ती करने उपरांत सबसे पहले बातचीत के माध्यम से आरोपी ने धीरे धीरे उनका विश्वास हासिल करने के बाद कथित तौर पर फर्जी ऑनलाइन लेनदेन के जरिए उनसे करीबन 6 लाख 55 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली । पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इस ठगी को किस तरह से अंजाम दिया,उसके डिजिटल और वित्तीय नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है और इसके अलावा उसने अब तक कितने साइबर अपराधों को अंजाम दिया है,पुलिस की गहन तफ्तीश जारी है। द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह ने साइबर रोकथाम हेतु जनसंदेश तहत कहां,कभी भी ऑनलाइन दोस्ती के दौरान किसी अन्जान व्यक्ति पर जल्दी से भरोसा न करें और किसी भी परिस्थिति में बिना पूरी जांच पड़ताल के अपने पैसे कतई भी ट्रांसफर न करें। हमेशा आनलाइन साइबर अपराध से सजग व स्तर्क रहे ।

More Stories
चित्रकूट 22 नवम्बर 26*पत्रकारिता की खबर का दिखा असर, पहाड़ी में शुरू हुई जलापूर्ति! ग्रामीणों के चेहरे खिले।
बाँदा 22 नवम्बर 26*मलबे में एक ही परिवार के 9 लोग दब गए 2 मासूम की मौत*परिवार के अन्य 7 सदस्य बुरी तरह घायल हो गए*
लखनऊ 22 नवम्बर 26*पश्चिम ज़ोन के एक ऐसे प्रभारी जो अपने थाना क्षेत्र के लोगो के दिलो पर किया राज