कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*भरवारी नया बाजार में हनुमान मंदिर के सामने हुआ भावपूर्ण मिलन*
*श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा किया स्वागत दशहरा महोत्सव सकुशल संपन्न*
*लाखों श्रद्धालुओं ने देखा रावण वध,भरत मिलाप और दंगल*
*भरवारी कौशाम्बी* भरवारी नया बाजार में सैंकड़ो वर्ष पुराना दो दिवसीय रामलीला,दशहरा उत्सव सकुशल संपन्न हो गया। रावण वध,भरत मिलाप और दंगल देखने के लिए लाखों लोग पहुंचे पुलिस की देखरेख में मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। महिलाओं की खरीदारी के लिए मीना बाजार की विशेष व्यवस्था रही।नया बाजार स्थित हनुमान निकेतन मंदिर परिसर में भरत मिलाप की लीला का सजीव मंचन किया गया भारत मिलन समारोह में मंदिर के पुजारी पंडित सोमेश्वर नाथ शुक्ला एवं विकास शुक्ला द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कराई गई इसके बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों ने भगवान श्री राम सहित चारों भाइयों का पूजन कर आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया चारों भाइयों के मिलन को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जमकर पटाखे फूटे और जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंज उठा
शुक्रवार-शनिवार की देर रात करीब 1 बजे भरत मिलाप का आयोजन हुआ।मंचन में 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर भरत उनसे गले मिलकर भावुक हो गए। मंच पर एक ओर से भगवान श्रीराम,माता सीता,भाई लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी पहुंची,वहीं दूसरी ओर से भरत और शत्रुघ्न की झांकी मंच पर पहुंची। चारों भाइयों के एक-दूसरे को गले लगाने का दृश्य देखकर मौजूद श्रद्धालु भावुक हो गए। भरत मिलाप के बाद जमकर आतिशबाजी हुई।इससे पहले रावण वध के मंचन में भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीराम के रावण वध करते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।भारत मिलाप में कमेटी के संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद केसरवानी, रमेश अग्रहरि,राजेश केसरवानी,घनश्याम दास दाल मिल,प्रकाश चंद,अध्यक्ष रविंद्र कुमार उर्फ नितुल चौधरी, कोषाध्यक्ष विनीत कुमार उर्फ दीपू महामंत्री वेद प्रकाश, उपाध्यक्ष अरुण कुमार पत्रकार, अजय सेठ राजेश अग्रहरी उर्फ मुन्ना पूर्व सभासद शिवम केसरी, राजेश सिंह गौतम,पंकज एडवोकेट अविनाश,सुरेश अग्रहरि,अमित कुमार,मोहित सोनी,अमन शर्मा,सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
*पूरी रात निकाली गईं कलात्मक चौकियां*
*भरवारी कौशाम्बी* भरत मिलाप के साथ ही स्थानीय लोगों की ओर से पूरी रात आधा दर्जन कलात्मक चौकियां निकाली गईं। इनमें कलाकारों ने काली तांडव, शिव तांडव,राधा-कृष्ण नृत्य और बजरंगबली के नृत्य की प्रस्तुति दी।इसके अलावा पूरे भरवारी कस्बे में लाइट और साउंड का कंपटीशन भी हुआ, जो शनिवार सुबह करीब 6 बजे तक चला।

More Stories
अयोध्या 21 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*भरवारी में रामलीला भवन के ताले को लेकर विवाद,पुलिस ने ताला तुड़वाया तो भड़की रामलीला कमेटी*
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*पूर्व विधायक दयाराम पासी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई