अयोध्या 21 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या के अंशुल यादव को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज की इकाई का अध्यक्ष बनाया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सत्र 2026-27 के लिए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
अंशुल यादव अयोध्या के मिर्जापुर निमौली गांव के निवासी हैं।
वह समाजसेवी प्रभात यादव के बड़े पुत्र हैं।
वर्तमान में अंशुल दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में अध्ययनरत हैं।
छात्रहित से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता को देखते हुए उनका चयन किया गया है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अंशुल ने एबीवीपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
कॉलेज में विद्यार्थियों की समस्याएं उठाना, मूलभूत सुविधाओं में सुधार और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
अंशुल के अध्यक्ष बनने की खबर से अयोध्या के मिर्जापुर निमौली गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
[21/11, 16:53] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा का सफल आयोजन संपन्न होने के बाद अब जिला प्रशासन की निगाहें 24 नवंबर को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि स्नान पर्व को लेकर सेक्टर और जोन में व्यवस्था बांटकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
डीएम ने कहा कि 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा के अनुभव के आधार पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
कच्चा घाट, पक्का घाट, नया घाट समेत जनपद के प्रमुख स्नान घाटों पर वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी घाटों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। एसडीआरएफ, फ्लड कंपनी और जल पुलिस की भी तैनाती रहेगी।
नाविकों और वॉलंटियर्स के साथ समन्वय बनाकर स्नान पर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी है।
श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग और सुगम आवागमन के लिए व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। बैरियर और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था भी रहेगी।
डीएम शशांक त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित अयोध्या पहुंचकर कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और पूरा सहयोग उपलब्ध कराएगा।
[21/11, 19:25] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या- रायबरेली हाईवे पर अज्ञात स्कार्पियो ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, मिल्कीपुर से अयोध्या की तरफ जा रही थी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, हाईवे पार कर रहे बुजुर्ग को मारी भीषण टक्कर, बुजुर्ग गंभीर रूप से हुआ घायल, इनायतनगर बाजार वासियों ने पुलिस की मदद से तत्काल पहुंचा सीएचसी मिल्कीपुर, प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर घायल बुजुर्ग को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर। घायल बुजुर्ग वंश गोपाल शर्मा उम्र करीब 65 निवासी कनौली पूरे सोनस के रूप में हुई पहचान। इनायतनगर थाना क्षेत्र के इनायत नगर बाजार का मामला।
[21/11, 19:25] +91 87380 48060: प्रेस विज्ञप्ति
*25 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक नाका हनुमानगढ़ी मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित*
अयोध्या।
अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अयोध्या ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वर्तमान में जनपद अयोध्या में उतरौला- फैजाबाद-इलाहाबाद मार्ग (चौक से नाका बाईपास तक) एवं चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग का संयुक्त भाग (नाका हनुमानगढी) के सी०सी० मार्ग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। कार्य के दौरान कोई दुर्घटना न हो इसलिए दिनांक 25.11.2026 से दिनांक 15.12.2026 तक मार्ग पर यातायात प्रतिबन्धित रहेगा। अतः समस्त यात्रीगण, श्रद्धालुगण एवं स्थानीय नागरिकों से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्ग के रूप में जनौरा से आने वाले कृष्णानगर मोड़ (आरा मशीन) गुलाब नगर होते हुये चुंगी तिराहे से होकर जायेंगे तथा मकबरा से आने वाले रामनगर पहाड़गंज होते हुये चुंगी तिराहे से होकर जायेंगे। मार्ग का आवागमन सुगम यातायात हेतु प्रयोग करें।
——–

More Stories
कानपुर नगर 21 नवम्बर 26*आजाद नगर में कल बजेगा खतरे का सायरन, दस मिनट तक रहेगा ब्लैकआउट*
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*भरवारी नया बाजार में हनुमान मंदिर के सामने हुआ भावपूर्ण मिलन*
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*भरवारी में रामलीला भवन के ताले को लेकर विवाद,पुलिस ने ताला तुड़वाया तो भड़की रामलीला कमेटी*