कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*भवंस मेहता स्नातकोत्तर महाविद्यालय भरवारी मे हिंदी सिनेमा पटकथा लेखन’ पर विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन*
भरवारी कौशाम्बी*भवंस मेहता स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भरवारी (कौशाम्बी) के प्रांगण में आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को ‘हिंदी सिनेमा पटकथा लेखन’ विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात रंगकर्मी,नाट्य निर्देशक एवं पटकथा लेखक श्री पंकज निनाद सोनी उपस्थित रहे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद श्रीवास्तव ने की कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि,प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
मुख्य वक्ता पंकज निनाद सोनी ने
अपने उद्बोधन मे सारगर्भित व्याख्यान में अत्यंत सरल और रोचक शैली में ‘कहानी’ और ‘पटकथा’ के सूक्ष्म एवं तकनीकी अंतर को स्पष्ट कियाउन्होंने बताया कि वर्तमान दौर में पटकथा लेखन का क्षेत्र अत्यंत व्यापक हो चुका है और यह केवल बड़े पर्दे की फिल्मों या रंगमंच तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि डिजिटल मीडिया और अन्य रचनात्मक माध्यमों में भी इसका विस्तार हुआ है।
श्री सोनी ने रचनात्मकता पर बल देते हुए कहा कि एक सफल पटकथा लेखक बनने के लिए कल्पना शक्ति का होना सबसे अनिवार्य शर्त है;यदि हमारे पास कल्पनाशीलता है,तो हम किसी भी विचार को प्रभावी पटकथा में ढाल सकते हैं इसी संदर्भ में उन्होंने चर्चित कथाकार आदित्य अभिनव की अत्यंत लोकप्रिय कहानी का उदाहरण देते हुए लेखन की बारीकियों पर प्रकाश डाला व्याख्यान के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली प्रश्नोत्तर सत्र में एक छात्रा ने जिज्ञासावश पूछा कि मैं कविता लिखती हूँ, तो क्या मैं एक अच्छी पटकथा भी लिख सकती हूँ?वहीं एक अन्य विद्यार्थी ने पटकथा के मूल स्वरूप को लेकर प्रश्न किया पंकज निनाद सोनी ने विद्यार्थियों की रचनात्मक ऊर्जा की सराहना करते हुए उनके सभी प्रश्नों का अत्यंत संतोषजनक और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया, जिससे छात्रों में लेखन के प्रति नया आत्मविश्वास जागृत हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रबोध श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में हिंदी साहित्य और सिनेमा के अटूट संबंधों को रेखांकित किया उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा की समृद्ध संवेदना और साहित्यिक परंपरा ही भारतीय सिनेमा की पटकथाओं को जीवंत और प्रभावी बनाती है विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दौर में हिंदी पटकथा लेखन रोजगार और सृजनात्मक अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है, अतः छात्र-छात्राओं को अपनी भाषाई पकड़ मजबूत करते हुए इस क्षेत्र में मौलिक लेखन के लिए आगे आना चाहिए कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन डॉ. सी. पी.श्रीवास्तव द्वारा किया गयाइसअवसर पर प्रोविवेक कुमार त्रिपाठी,प्रो.रूबी चौधरी,प्रो.सतीश चंद्र तिवारी,प्रो.योगेश मिश्र प्रो पंकज कुमार प्रो विमलेश कुमार सिंह यादव,डॉ.धर्मेंद्र कुमार अग्रहरी,डॉ.अनुज कुमार तिवारी,डॉ.समीक्षा,डॉ.संजू,डॉ.दीपक कुमार,डॉ.मनीष कुमार,शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक पंकज कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे छात्रों में सृजनात्मक लेखन के प्रति एक नई आशा और उत्साह के संचार के साथ यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More Stories
लखनऊ 21 नवम्बर 26*समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका दिया
लखनऊ 21 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
चिटकूट 21 नवम्बर 26*करीब तीन वर्षों से मानदेय न मिलने का आरोप, पंचायत सहायक ने अधिकारियों से लगाई गुहार