November 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास 16 नवम्बर 26*छठ महापर्व पर सोन नदी के तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु*

रोहतास 16 नवम्बर 26*छठ महापर्व पर सोन नदी के तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु*

रोहतास 16 नवम्बर 26*छठ महापर्व पर सोन नदी के तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु*

*रोहतास ब्यूरोचीफ मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻*

डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर डेहरी ऑन सोन स्थित सोन नदी के विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। चार दिनों तक पूरा इलाका छठी मैया के भक्तिमय गीतों और सूर्योपासना से सराबोर रहा।

डेहरी ऑन सोन के घाटों की स्वच्छता, पवित्रता और सोन नदी के साफ-सुथरे जल के कारण यहां छठ पूजा करने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष भी बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं ने सोन नदी के तट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

इस बार छठ महापर्व की विशेष चर्चा इसलिए भी रही कि झारखंड उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने अपने परिवार के साथ इंद्रपुरी बैराज के तट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से आए लोगों ने भी सोन नदी के पावन तट पर छठ पूजा की।

देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं का डेहरी और इंद्रपुरी पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि सोन नदी के घाटों के प्रति लोगों की गहरी आस्था और विश्वास है। सोन नदी की प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ जल और धार्मिक महत्ता इसे छठ पूजा के लिए एक विशेष स्थल बनाती है।

छठ महापर्व के दौरान घाटों पर सुधा रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट की ओर से चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों व्रतियों और श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर लोक आस्था के इस महान पर्व का समापन किया।

छठ महापर्व पर सोन नदी के तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब 🌅🙏
देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, डेहरी-इंद्रपुरी में भक्ति का अद्भुत संगम

#छठमहापर्व #सोननदी #डेहरीऑनसोन #रोहतास #ChhathPuja #Bihar

Taza Khabar