कौशाम्बी 13 नवम्बर 26*चायल विधानसभा में डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी का बड़ा सियासी दावा, सपा के वोट बैंक में सेंध लगने की कही बात*
*एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी गठबंधन को बताया यूपी की राजनीति का तीसरा मजबूत विकल्प, भाजपा के साथ सपा पर भी साधा निशाना*

**तिल्हापुर मोड़, कौशाम्बी।** चायल विधानसभा सीट से भावी प्रत्याशी डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी ने एआईएमआईएम (AIMIM) और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन को उत्तर प्रदेश की राजनीति में तीसरा और मजबूत विकल्प बताया है। उन्होंने भाजपा को चुनौती देने के साथ ही समाजवादी पार्टी के परंपरागत मुस्लिम वोट बैंक को लेकर भी बड़ा राजनीतिक दावा किया है। डॉ. सिद्दीकी के मुताबिक, सपा का करीब 20 से 22 प्रतिशत वोट बैंक उससे खिसक चुका है।
डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी के इस बयान से चायल विधानसभा से लेकर प्रदेश की सियासत तक राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ उन्होंने भाजपा को सत्ता से चुनौती देने की बात कही, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की मुस्लिम राजनीति पर भी सवाल खड़े किए।
डॉ. सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के समर्थन से चार बार सत्ता में पहुंचने वाली समाजवादी पार्टी मुसलमानों के अधिकारों और उनके बुनियादी मुद्दों पर खुलकर बोलने से बचती रही है। उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम समाज अपने राजनीतिक अधिकारों और भागीदारी को लेकर नए विकल्पों की ओर देख रहा है।
वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने के सवाल पर डॉ. सिद्दीकी ने इसे व्यापक राजनीतिक सोच का फैसला बताया। उनका कहना है कि यह गठबंधन किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखता है।
चायल विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर भी उन्होंने सरकार और व्यवस्था को घेरा। शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी को क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियां बताते हुए उन्होंने मजदूरों की बदहाली और आम लोगों की समस्याओं को राजनीतिक मुद्दा बनाने की बात कही।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन उत्तर प्रदेश की राजनीति में तीसरी ताकत बनकर उभरेगा? क्या समाजवादी पार्टी के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगेगी और भाजपा के सामने नई राजनीतिक चुनौती खड़ी होगी? फिलहाल डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी के बयान ने चायल विधानसभा की चुनावी राजनीति में हलचल तेज कर दी है।
*
More Stories
सहारनपुर 14 नवम्बर 26*थाना मिर्जापुर, सहारनपुर पुलिस द्वारा 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार,
मथुरा 14 नवम्बर 26*पालखेड़ा में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, युवाओं को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प*
मथुरा 14 नवंबर 26* नाबालिग से बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*