लखनऊ 13 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: एरा यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन। पर्सनलाइज्ड मेडिसिन पर 5वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन। 13-14 नवंबर को आयोजित हुआ ISPMCON-2026। उप कुलपति प्रो. फरजाना मेंहदी ने किया उद्घाटन। हृदय रोगों के खतरे की जल्द पहचान की पहल। सीरम ADMA स्क्रीनिंग टेस्ट किट का प्रोटोटाइप लॉन्च। दो अत्याधुनिक लैब का किया गया शुभारंभ। जेब्राफिश फंक्शनल जीनोमिक्स लैब की शुरुआत। सटीक कैंसर उपचार और AI पर विशेषज्ञों का मंथन। UK-USA, कतर और नीदरलैंड के विशेषज्ञ शामिल।
➡️रायबरेली: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद। प्रशासन के लगाए लाल झंडे उखाड़ने का आरोप। एसडीएम की कार्रवाई के बाद लगे थे लाल झंडे। गाटा संख्या 292, 269 की जमीन पर की जुताई। शिकायतकर्ता हेमेंद्र प्रताप सिंह ने की शिकायत। एसडीएम दफ्तर पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। सदर तहसील के मखदुमपुर गांव का पूरा मामला।
➡️फतेहपुर: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में मारी टक्कर। बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया। कल्यानपुर थाना के चौडगरा में हादसा।
➡️लखनऊ: रक्षामंत्री के कार्यक्रम में सोते दिखे विधायक। बीजेपी MLA अमरेश कुमार सोते नजर आए। ब्रह्मकुमारी संस्कृति भवन का था लोकार्पण। रक्षामंत्री के संबोधन के वक्त सो गए विधायक।
➡️रायबरेली: लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का प्रदर्शन। CMO कार्यालय पर फार्मासिस्टों का धरना। 18 सूत्रीय मांगों पर एक दिवसीय आंदोलन। पदनाम परिवर्तन और कैडर पुनर्गठन की मांग। पदोन्नति को लेकर फार्मासिस्टों ने उठाई आवाज। शासनादेश जारी न होने पर जताई नाराजगी।
➡️लखनऊ: मलिहाबाद में बड़ा हादसा टला। अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी बस। 60 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित।
➡️संतकबीरनगर: बारात में DJ को लेकर मारपीट का मामला। अश्लील गाना बजाने को लेकर हुई मारपीट। मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास का केस दर्ज। 11 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। पुलिस द्वारा DJ को किया गया सीज। बखिरा क्षेत्र के मुडिला का था मामला।
➡️दिल्ली: आजम खान से उनके अधिवक्ता ने की मुलाकात। वकील मोहम्मद याशिर अब्बासी पहुंचे ED ऑफिस। ED कार्यालय में आजम खान से की मुलाकात। करीब 1 घंटे तक दोनों के बीच हुई बातचीत। मुलाकात के बाद ED कार्यालय से निकले वकील।
➡️आगरा: आगरा में BJP का भंते सम्मेलन कार्यक्रम। सपा के दलित सम्मेलन से पहले BJP की तैयारी। कालिंदी विहार में आयोजित होगा भव्य सम्मेलन। भगवान बुद्ध के निर्माणाधीन धर्मस्थल पर कार्यक्रम। जाटव महासभा के पदाधिकारियों के साथ भंते होंगे सम्मानित। जाटव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने CM योगी से की थी मुलाकात। भगवान बुद्ध, उनके शिष्यों का धर्मस्थल बनाने की रखी थी मांग।
➡️वाराणसी: वाराणसी में ऑनलाइन मनी गेम का भंडाफोड़। लूडो गैंग के तीन सरगना को पुलिस ने पकड़ा। वाराणसी से होता था ऑनलाइन मनी लूडो गेम। 9 राज्यों से 19 लोगों ने की थी शिकायत। 8 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला उजागर। UPI के जरिए पैसा मंगाकर करते थे धोखाधड़ी। वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी।
➡️बदायूं: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला। धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार। अली मोहम्मद को पुलिस ने अरेस्ट किया। बिल्सी पुलिस ने गिरधरपुर यात्री शेड से की गिरफ्तारी।
➡️रायबरेली: कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का जायजा। DM, नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिया जायजा। कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन सक्रिय। DM सरनीत कौर ब्रोका, CDO ने किया निरीक्षण।
➡️दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह से मिले मंत्री संजय निषाद। यूपी में सरकार गठन को लेकर हुई चर्चा-निषाद। प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने पर मंथन-निषाद। गृह मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है-निषाद। अगली बैठक में सीटों को लेकर होगी चर्चा-निषाद।
➡️बिजनौर: चांदपुर-धनौरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर। पति इरशाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत। घायल पत्नी अंजुम की इलाज के दौरान मौत। थाना चांदपुर इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा।
➡️आगरा: संजय प्लेस में आयकर विभाग का छापा। सोनी एयरकॉन शोरूम पर IT का छापा। IT की टीम जांच-पड़ताल करने में जुटी। स्टाफ के फोन, कंप्यूटर हार्ड डिस्क कब्जे में ली। सेल-परचेज के आधार पर जांच में जुटी।
➡️सहारनपुर: नकुड़ में चोरी की वारदात का खुलासा। डेढ़ लाख कैश, सोने की अंगूठी चोरी हुई थी। दो शातिर आरोपी गिरफ्तार किए गए। रामचन्द्र उर्फ राहुल और शुभम अरेस्ट।
➡️बहराइच: अनियंत्रित होकर बस खंती में घुसी। बस में सवार थे तकरीबन 50 यात्री। बस का टायर फटने से हुआ हादसा। किसी प्रकार की जनहानि नहीं। बस सवार कुछ यात्री घायल हुए। घायलों को दिया प्राथमिक उपचार। थाना सुजौली इलाके में हादसा।
➡️लखनऊ: बीकेटी में मंझी पुल से युवक ने लगाई छलांग। युवक को नदी में कूदता देख मौके पर अफरा-तफरी। बिना देर किए गोताखोर ने नदी में लगा दी छलांग। युवक को सकुशल नदी से बाहर निकाला गया। गोताखोर ललित निषाद की सूझबूझ से टला हादसा। बीकेटी थाना क्षेत्र के मंझी पुल के पास की घटना।
➡️रायबरेली: तालाब से मछली पकड़ने को लेकर दो पक्ष भिड़े। मछली पकड़ने में दलित युवक से मारपीट का आरोप। 4 लोगों पर जातिसूचक गालियां देने का आरोप। हंस तालाब में मछली पकड़ने को लेकर हुआ विवाद। महराजगंज कोतवाली के मऊ गांव का है मामला।
➡️कानपुर: उपडाकघर में करोड़ों के घोटाले का मामला। किसानों ने MLA सरोज कुरील से मुलाकात की। पीड़ितों ने किसी अन्य विभाग से जांच की मांग की। DM ने सभी पीड़ितों को सोमवार को बुलाया।
————————————————————————————
More Stories
पूर्णिया बिहार 13 नवंबर 26 पूर्णिया पुलिस का बड़ा खुलासा: के. नगर लूट कांड निकला फर्जी,
सहारनपुर 13 नवंबर 26*टैक्स में ब्याज की सौ प्रतिशत छूट लेने का आज अंतिम दिन, एक मुश्त समाधान योजना:
पूर्णिया बिहार 13 नवंबर26,*6 महीने बाद रूस से लौटा पूर्णिया के लाल का पार्थिव शरीर, इवानोवो में लगी आग में हुई थी मौत – पिता के DNA से हुई पहचान