November 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 13 नवंबर26,*6 महीने बाद रूस से लौटा पूर्णिया के लाल का पार्थिव शरीर, इवानोवो में लगी आग में हुई थी मौत – पिता के DNA से हुई पहचान

पूर्णिया बिहार 13 नवंबर26,*6 महीने बाद रूस से लौटा पूर्णिया के लाल का पार्थिव शरीर, इवानोवो में लगी आग में हुई थी मौत – पिता के DNA से हुई पहचान

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो
चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार 13 नवंबर26,*6 महीने बाद रूस से लौटा पूर्णिया के लाल का पार्थिव शरीर, इवानोवो में लगी आग में हुई थी मौत - पिता के DNA से हुई पहचान

पूर्णियां बिहार। पूर्णिया जिले के रौटा के चन्नी गांव के लिए आज़ का दिन बेहद दर्दनाक रहा। 11 मई 2026 को रूस के इवानोवो शहर में हुई भीषण अगलगी की घटना में जान गंवाने वाले प्रवासी मजदूर मोहम्मद मुंतशिर का पार्थिव अवशेष आखिरकार 6 महीने बाद अपने वतन पूर्णिया पहुंचा। जिला प्रशासन और श्रम विभाग ने पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद गांव में मातम पसर गया।

*पिता के DNA से हुई बेटे की पहचान, DM की पहल बनी सहारा*

मृतक के परिजनों ने आर्थिक तंगी के कारण शव को रूस से लाने में असमर्थता जताते हुए जिला प्रशासन और श्रम संसाधन विभाग से गुहार लगाई थी। इस पर जिला पदाधिकारी पूर्णिया ने मानवीय पहल दिखाते हुए मृतक के पिता का DNA सैंपल पटना FSL लैब में टेस्ट कराया। DNA रिपोर्ट आने के बाद उसे बिहार भवन, नई दिल्ली और रूस स्थित भारतीय दूतावास को भेजा गया, तब जाकर शव की पहचान और भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो पाई।

*12 नवंबर को दिल्ली पहुंचा शव, फिर पूर्णिया लाया गया*

लंबी कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रिया के बाद 12 नवंबर 2026 को मो. मुंतशिर का पार्थिव अवशेष विमान से रूस से नई दिल्ली लाया गया। वहां से श्रम विभाग के समन्वय से उसे सड़क मार्ग से रौटा, पूर्णिया स्थित उसके पैतृक गांव चन्नी लाया गया और सम्मान के साथ परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

*जिला प्रशासन के प्रयास से मिला न्याय*

जिला प्रशासन और श्रम विभाग के इस समन्वित प्रयास की हर तरफ सराहना हो रही है। विदेश में असामयिक मौत के बाद भी एक गरीब प्रवासी मजदूर के शव को उसके घर तक पहुंचाने की इस व्यवस्था ने साबित किया कि सरकार अपने प्रवासी श्रमिकों के साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़ी है।

Taza Khabar