लखनऊ 5 नवम्बर 26*मथुरा, अयोध्या, काशी के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी
लखनऊ *दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक शहर मथुरा, अयोध्या और काशी के मंदिरों को बम धमाकों से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. धमकी भरे ई-मेल में 8 नवंबर से 27 नवंबर के बीच धमाके किए जाने की बात कही गई है. साथ ही दिवाली वाले दिन सुबह 9:11 से 11:11 बजे के बीच मंदिर में धमाका करने की चेतावनी दी गई है. स्कूलों को भी धमकी भरे मेल भेजे गए हैं. इसके अलावा पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों को भी बम और आईईडी धमाकों से उड़ाने की धमकी दी गई है.
धमकी भरा ई-मेल कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’आतंकी संगठन से जुड़े इंजीनियर गुरुनख सिंह, रौनक शाहवाला और डॉ. गुरुनिरवर सिंह खानरजादा की ओर से भेजे जाने का दावा किया गया है. हालांकि, ई-मेल में किए गए दावों और इसके पीछे बताए जा रहे लोगों की भूमिका की अभी जांच की जा रही है.
More Stories
मथुरा 6 नवंबर 26* छाता रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चैकिंग की गई*
लखनऊ 6 नवम्बर 26*योगी सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट: 10 लाख से अधिक किसानों को होगा लाभ,
कौशाम्बी 6 नवम्बर 26*अधर्म पर धर्म की हुई विजय , अहिरावण वध एवं रावण वध के साथ समाप्त हुई रामलीला*