लखनऊ 6 नवम्बर 26*योगी सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट: 10 लाख से अधिक किसानों को होगा लाभ, फसल नुकसान पर मुआवजा 30% तक बढ़ा, आपदा में मौत पर मिलेगा 8 लाख*
लखनऊ *उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले किसानों और आपदा प्रभावित परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने प्राकृतिक आपदा राहत राशि के मानकों में बड़ा बदलाव करते हुए फसल नुकसान पर मिलने वाले मुआवजे में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार इस फैसले से प्रदेश के 10 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और बढ़ी हुई सहायता राशि 1 अप्रैल से 4 नवंबर 2026 के बीच हुए नुकसान पर भी लागू होगी।
नए मानकों के तहत सिंचित क्षेत्र में फसल बर्बाद होने पर अब 17 हजार की जगह 22 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर, वर्षा आधारित क्षेत्र में 8500 की जगह 11 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर और बारहमासी फसल व कृषि वानिकी के नुकसान पर 22,500 की जगह 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा मिलेगा। भूस्खलन से जमीन खराब होने पर सहायता 47 हजार से बढ़ाकर 60 हजार कर दी गई है।
सरकार ने मानव जीवन और पशुधन के नुकसान पर भी राहत दोगुनी कर दी है। प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले के परिवार को अब 4 लाख की जगह 8 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं बड़े पशु (गाय-भैंस) की मौत पर 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये, छोटे पशुओं (बकरी, भेड़) पर 4 हजार से बढ़ाकर 5500 रुपये की सहायता मिलेगी।
More Stories
कौशाम्बी 6 नवम्बर 26*अधर्म पर धर्म की हुई विजय , अहिरावण वध एवं रावण वध के साथ समाप्त हुई रामलीला*
कांगड़ा 6 नवम्बर 26*हिमाचल में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, चंबा और कांगड़ा में कांपी धरती; घरों से बाहर निकले लोग*
कटिहार बिहार 6 अक्टूबर26 *कटिहार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन : 774 आशाओं को शोकॉज,