अयोध्या 5 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[05/11, 16:44] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
दीपोत्सव को लेकर राम कथा पार्क में सुरक्षा कर्मियों को अधिकारियों ने की ब्रीफिंग।
खालिस्तान समर्थकों की ओर से अयोध्या समेत प्रदेश के कई शहरों में बम धमाकों की धमकी के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।
दीपोत्सव की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को रामकथा पार्क में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित।
बैठक में प्रदेश शासन से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
उपराष्ट्रपति की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।
सुरक्षा के मद्देनजर अयोध्या को 20 जोन और 53 सेक्टर में बांटा गया है।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 एसपी और 45 सीओ स्तर के पुलिस अधिकारियों की तैनाती।
भीड़ नियंत्रण के लिए पीएसी की 9 कंपनियां, एक बाढ़ राहत कंपनी और आरएएफ की 3 कंपनियां रहेंगी तैनात।
सुरक्षा मजबूत करने के लिए एनएसजी कमांडो एसटीएफ एटीएस और एसडीआरएफ की एक-एक टीम मुस्तैद रहेगी।
जांच और निगरानी के लिए 3 बम निरोधक दस्ते, 3 डॉग स्क्वायड और एसएस चेक टीम के 9 दस्ते लगाए गए हैं।
पुलिस बल में 120 निरीक्षक, 450 उपनिरीक्षक, 1750 पुरुष और 400 महिला कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल तैनात रहेंगी। कार्तिक पूर्णिमा मेला पूरे महीने चलने के चलते सुरक्षा व्यवस्था लगातार जारी रहेगी।
[05/11, 16:44] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
दीपोत्सव-2026 में 30 लाख दीपों से जगमगाने को तैयार रामनगरी अयोध्या में पर्यटकों के लिए राम की पैड़ी पर नई पर्यटन सुविधाएं विकसित की गई हैं।
सरयू तट पर विकसित इन सुविधाओं का पर्यटक लुत्फ उठा रहे हैं। विजिटर गैलरी, सेल्फी प्वाइंट और दर्शक दीर्घा आकर्षण का केंद्र बने हैं।
पर्यटन विभाग ने करीब 23.68 करोड़ रुपये की लागत से राम की पैड़ी के फेज-2 के तहत विकास कार्य कराए हैं।
परियोजना के तहत ओपन एयर थिएटर, आकर्षक प्रवेश द्वार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मंच तैयार किया गया है।
दर्शकों के बैठने और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए दर्शक दीर्घा विकसित की गई है। इसके साथ विजिटर गैलरी और सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
राम की पैड़ी की सुंदरता बढ़ाने के लिए छह स्टोन छतरियां और छह स्टोन ज्योति दीप बनाए गए हैं।
परिसर में स्टोन स्तंभ, स्टोन प्लांटर, स्टोन जाली और म्यूरल वॉल का निर्माण कराया गया है। साथ ही ग्रीन एरिया, दिशा सूचक और प्रकाश व्यवस्था भी विकसित की गई है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इन सुविधाओं से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा। धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी विस्तार मिलेगा।
अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन अमृत अभिजात ने बताया कि इन सुविधाओं का उद्देश्य पर्यटकों को अयोध्या की आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं और सरयू तट के प्राकृतिक सौंदर्य से जोड़ना है।
दीपोत्सव के अलावा पूरे साल पर्यटकों के लिए उपयोगी रहने वाली ये सुविधाएं राम की पैड़ी को नया पर्यटन आकर्षण देंगी। ओपन एयर थिएटर और दर्शक दीर्घा से यहां सांस्कृतिक आयोजनों को भी नया मंच मिलेगा।
[05/11, 16:44] +91 87380 48060: अयोध्या से बड़ी खबर
अयोध्या कचहरी परमा अकैडमी के बाद अब अमर पब्लिक स्कूल भीखापुर के प्रिंसिपल के ईमेल पर आया धमकी भरा मेल, मेल में कहा गया 8 नवंबर को दिवाली के दिन उड़ा दिया जाएगा स्कूल, अमर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन ने पुलिस को दी सूचना, 27 नवंबर तक चलेगा बम ब्लास्ट का अभियान,खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से आया है ईमेल।
[05/11, 16:44] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक चिकित्सा व्यवस्था की है।
दीपोत्सव के दौरान 12 प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस तैनात रहेंगी, ताकि आपात स्थिति में तत्काल सहायता मिल सके।
लक्ष्मण किला, भजन संध्या स्थल, चौधरी चरण सिंह घाट, नागेश्वरनाथ और लता मंगेशकर चौक पर एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी।
इसके अलावा कारसेवकपुरम, हनुमानगढ़ी, हनुमान गुफा, साकेत पेट्रोल पंप, श्रीराम जन्मभूमि परिकोटा और कनक भवन में भी एंबुलेंस तैनात होंगी।
आपातकालीन उपचार के लिए अयोध्या के 12 निजी अस्पतालों में पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं।
इनमें अग्रिम हॉस्पिटल, झुनझुनवाला, निर्मला, दिव्य, सोना, जगत, मेडिसिटी, चिरंजीव, गोमती और संजाफी सहित 12 अस्पताल शामिल हैं।
राम की पैड़ी सहित प्रमुख आयोजन स्थलों पर मोबाइल चिकित्सा टीमें तैनात रहेंगी, जो श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएंगी।
मोबाइल चिकित्सा टीमों के लिए दिन और रात के अलग-अलग समय में ड्यूटी निर्धारित की गई है, ताकि लगातार चिकित्सा सहायता मिल सके।
स्वास्थ्य विभाग ने मेला कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 8881004894 जारी किया है। मेला अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. राममणि शुक्ला के नंबर 9451085935 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
More Stories
कुशीनगर 5 नवम्बर 26*“जिस्म नहीं दिया तो पद नहीं मिला!” कुशीनगर में भाजपा की महिला पदाधिकारी के आरोपों से संगठन पर उठे सवाल।
प्रयागराज 5 नवम्बर 26*इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को बड़ी राहत*
लखनऊ 5 नवम्बर 26*केदारताल हादसे में दो बेटियों की मौत पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान।