November 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 2 नवम्बर 26*यम द्वितीया पर्व की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने किया क्षेत्रीय पार्षदगण सहित संबंधित अधिकारियों के साथ मंथन

मथुरा 2 नवम्बर 26*यम द्वितीया पर्व की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने किया क्षेत्रीय पार्षदगण सहित संबंधित अधिकारियों के साथ मंथन

मथुरा 2 नवम्बर 26*यम द्वितीया पर्व की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने किया क्षेत्रीय पार्षदगण सहित संबंधित अधिकारियों के साथ मंथन

स्वच्छता, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सभी विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

कु0 सोनम

मथुरा l मथुरा मनाए जाने वाले यम द्वितीया पर्व के सफल आयोजन हेतु नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम कार्यालय, भूतेश्वर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर समाजसेवी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, मा० पार्षद संतोष पाठक, यतेंद्र माहौर, सम्मानित नागरिक गोपाल चतुर्वेदी, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र सहित नगर निगम के संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्देशित किया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी यम द्वितीया पर्व पर नगर निगम के जलकल, प्रकाश, निर्माण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएँ।

विशेष निर्देशों में निम्न बिंदु सम्मिलित रहे :
🔹 यमुना नदी के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, गोताखोर एवं स्टीमर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
🔹 घाटों की सफाई, मरम्मत, सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था बेहतर तरीके से कराई जाए।
🔹 नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गंगा दशहरा से पूर्व यमुना नदी में डी-सिल्टिंग (गाद हटाने) का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
🔹 मुख्य अभियंता (निर्माण) को घाटों एवं आसपास की दीवारों पर वॉल पेंटिंग के माध्यम से सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही यमुना के घाटों से जुड़े मार्गों पर आवश्यकतानुसार पैचवर्क कराया जाए।
🔹 अधिशासी अभियंता (निर्माण) को यमुना नदी के दोनों किनारों पर स्थित सभी घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु लाइफ जैकेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 गहरे जल वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक एवं बैनर लगाए जाएँ।
🔹 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए पूर्णतः ढके हुए पृथक-पृथक चेंजिंग रूम स्थापित किए जाएँ।
🔹 घाटों के दोनों ओर खोया-पाया शिविर स्थापित किए जाएँ।
🔹 शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पानी के टैंकर एवं मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने के निर्देश महाप्रबंधक जल श्री मोहम्मद अनवर ख्वाजा को दिए गए।
🔹 घाटों एवं उनसे जुड़े मार्गों पर किसी भी प्रकार की जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए अधिशासी महाप्रबंधक जल को विशेष निर्देश दिए गए।
🔹 घाटों एवं उनसे जुड़े मार्गों की सफाई के लिए विशेष व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ।
🔹 घाटों एवं उनसे जुड़े मार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रकाश विभाग की लिपिक को आवश्यक निर्देश दिए गए।
🌿 स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं पर विशेष बल
सभी घाटों एवं उनसे जुड़े मार्गों पर 24 घंटे उच्चस्तरीय सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निरंतर चूना छिड़काव कराने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुखद वातावरण उपलब्ध हो सके।
नगर आयुक्त द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व से पूर्व समस्त व्यवस्थाएँ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर ली जाएँ तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे यम द्वितीया पर्व का आयोजन सुचारु एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

बैठक में समाजसेवी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, मा० पार्षद संतोष पाठक, यतेंद्र माहौर, सम्माननीय नागरिक गोपाल चतुर्वेदी, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह एवं अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय सिंह, महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद, अधिशासी अभियंता (निर्माण) अमरेंद्र गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल सिंह, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र, सहायक अभियंता सोमेश सिंह, अवर अभियंता (निर्माण) विभोर, सफाई निरीक्षक राजकुमार लवानिया, सुभाष, निहाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Taza Khabar