पूर्णिया बिहार 25 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में शराब माफियाओं पर पूर्णिया बिहार 25 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में शराब माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 37 लीटर शराब जब्त, 3 गिरफ्तार, 3 बाइक सीज* का बड़ा प्रहार, 37 लीटर शराब जब्त, 3 गिरफ्तार, 3 बाइक सीज*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया ।* जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न चेकपोस्ट और थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी में विभाग ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी और देसी शराब बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। एक फरार चालक की तलाश में छापेमारी जारी है।
*चेकपोस्ट पर तीन बाइक से 35 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद*
कार्रवाई के दौरान कुल 34.860 लीटर अवैध विदेशी शराब और 02.000 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई है। पहले मामले में चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल नंबर BR37A-3741 से 09.900 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को पकड़ा गया। दूसरे मामले में BR11V-2904 नंबर की बाइक से 08.460 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई और एक की गिरफ्तारी हुई। तीसरे मामले में टीवीएस अपाचे बाइक BR11AA-7498 से सबसे बड़ी खेप 16.500 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, हालांकि इसका चालक मौके से फरार हो गया।
*जानकीनगर में चुलाई शराब के साथ एक धराया, फरार की तलाश जारी*
इसी अभियान के तहत जानकीनगर (बिनवा) में छापेमारी कर 02.000 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस तरह कुल 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। विभाग ने तीनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
*प्रशासन सख्त, बोला- सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय*
मद्यनिषेध विभाग पूर्णिया ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत मद्यनिषेध विभाग को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
More Stories
सहारनपुर 25 अक्टूबर 26*सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सहारनपुर पुलिस की सघन पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान…*
मुजफ्फरनगर, 25 अक्टूबर 2026*दुखद हादसा: स्टेडियम चौकी इंचार्ज अरुण चाहर की सड़क दुर्घटना में मौत,
पूर्णिया बिहार 25 अक्टूबर 26 पूर्णिया की सौरा नदी को बचाने की जंग तेज, कचरा नहीं हटा तो 31 को भूख हड़ताल पर बैठेंगे युवा*