औरैया 15 फरवरी *अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल*
*औरैया।* क्षेत्र के गांव अमावता निवासी राम प्रकाश दुबे उर्फ छोटे पुत्र स्व0 रामनाथ दुबे किसी काम से बाबरपुर आये थे। जहाँ से कामकाज निपटाकर साइकिल से अपने घर जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर भटा रोड के सामने अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध उछल कर दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। घायलवस्था में वृद्ध को समुदाययिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। वही घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी सीएचसी पहुँच गये। परिजनों ने बताया कि 18 तारीख को लड़के विकास दुबे की शादी है, जिस्की बारात इटावा जानी है। उसी के लिए समान लेने बाबरपुर बाजार आये थे। जहाँ से वापिस जाते समय दुर्घटना हो गई।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,