कौशाम्बी14फरवरी*जनता की गुणा गणित टिकट नहीं मिलने पर पार्टी में भितरघात हार की कगार*
*उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी सरकार को कौशांबी जनपद के 253 चायल विधानसभा की सीट आज तक नसीब नहीं हुआ है। इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार बहुत बड़ा खेल खेला है। जमीनी तैयारी के हकदारो़ में से किसी एक को भी टिकट न देकर अन्य जनपद की महिला प्रत्याशी घोषित कर बहुत बड़ा अन्याय का काम सपा मुखिया द्वारा किया गया है। इस प्रकार की चर्चा तेजी से पार्टी के पदाधिकारी के साथ-साथ इलाके की जनता के बीच गूंज रहा है। टिकट घोषणा होने के बाद विधानसभा इलाके में चौराहों के जगह जगह पर बाहरी पूजापाल मुर्दाबाद इंद्रजीत सरोज मुर्दाबाद के नारा के साथ पूजापाल का पुतला भी फूंका गया है। सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ है। जिले की तीनों विधानसभा से नाराज पार्टी के जमीनी स्तर पर जुड़े राजनेताओं में जमकर भितरघात हो रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रचार प्रसार में जुटे कार्यकर्ता भी हार का इजहार जाहिर करते रहते हैं। प्रतिदिन की कवरेज के दौरान तरह-तरह की चर्चा सुनने को मिलती है। इस तरह की चर्चा से ऐसा लगता है। इस बार 2022 के चुनाव में इन सीटों से सपा सफा होने की कगार पर है।*
*प्रमुख संवाददाता चंद्रभान की खास रिपोर्ट*

More Stories
कोलकाता13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कोलकाता की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सुल्तानपुर13जून26*थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि की अध्यक्षता में चल रहा हलियापुर थाना प्रांगण में थाना समाधान दिवस!*
बांदा13 जून 26* ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान ने पुलिस व प्रशासन के सहयोग से बच्चों को कराया बाल मजदूरी से मुक्त*