🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग…
सहारनपुर 23 अक्टूबर 26*दया शुगर मिल समय पर चालू कराने की मांग, किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन…*
सहारनपुर *भारतीय किसान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल कुमार त्यागी एवं दया शुगर मिल, गागलहेड़ी क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर मिल को निर्धारित समय पर चालू कराने की मांग की है।
ज्ञापन जिलाधिकारी, सहारनपुर के माध्यम से भेजा गया। किसानों ने बताया कि मिल प्रबंधन ने नए पेराई सत्र को 10 से 15 नवंबर के बीच शुरू करने की तारीख निर्धारित की थी, लेकिन हाल ही में जारी गन्ना संरक्षण आदेश में मिल का गन्ना दूसरी चीनी मिलों को आवंटित किए जाने की जानकारी से किसानों में चिंता है। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2010 से 2017 तक मिल बंद रहने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। किसानों का कहना है कि मिल बंद रहने से उन्हें गन्ना दूसरी मिलों तक पहुंचाने में परेशानी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने मिल बंद रखने के कारणों और गन्ना आवंटन की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई। उन्होंने मिल की जमीन बेचने की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने का अनुरोध किया।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
इलहाबाद 23 अक्टूबर 26*UP प्रधानाध्यापक भर्ती 2026: 1,172 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी! 🎯
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर 140 कैमरों से निगरानी, ओवरस्पीडिंग पर कटेगा चालान