October 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे....*

नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*

नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*

👇
*================================*नई दिल्ली

*1* कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकी मारे गए, LoC के पास सुबह साढ़े 3 बजे शुरू हुई मुठभेड़; केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

*2* सीजेपी का आंदोलन: दिपके की कुछ देर में मजिस्ट्रेट के सामने होगी पेशी, सीजेपी मार्च पर कई एफआईआर दर्ज

*3* CJP के ‘लहरा दो तिरंगा यात्रा’ पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दर्ज किए कई FIR

*4* भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से मुलाकात की। आडवाणी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

*5* आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 24 से 26 अक्टूबर तक जबलपुर दौरे पर रहेंगे। 25 अक्टूबर को वे महाकौशल प्रांत के कॉलेज जाने वाले युवा स्वयंसेवकों के शिविर को संबोधित करेंगे। संघ की ओर से युवा पीढ़ी से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है

*6* SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी; 20 CEO बदले

*7* सुप्रीम कोर्ट बोला- इंटरनेट इस्तेमाल करना बच्चों का अधिकार, इससे पूरी तरह दूर रखना बेतुका; बैन लगाना ऑनलाइन सुरक्षा का सही तरीका नहीं

*8* 2027 में जापान से आगे होगा भारत! इकोनॉमी पर IMF की बड़ी भविष्यवाणी

*9* महाराष्ट्र में भीषण सूखे का संकट, मदद के लिए आगे आए IAS-IPS अधिकारी, देंगे अपनी सैलरी

*10* मणिपुर को इतनी सुरक्षा की जरूरत थी’: दिल्ली प्रदर्शन में भारी पुलिस तैनाती पर भड़की टीएमसी, सरकार को घेरा

*11* राजस्थान- मिनी बस एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी, 8 मौतें, सभी MP के रहने वाले, खाटूश्याम मंदिर जा रहे थे; घायलों को खिड़की तोड़कर निकाला

*12* गुजरात के भरूच की दवा-फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 की मौत, 6 लोग घायल; जहरीली गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी भी मची

*13* दिल्ली में DTC बस की टक्कर से 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर; महिला ड्राइवर फरार, ई-रिक्शा और 3 दोपहिया वाहनों को रौंदा

*14* राजस्थान में बोरवेल में फंसे 9 वर्षीय भोमाराम की मौत, 39 घंटे बाद देसी जुगाड़ से निकाला

*15* अजय देवगन: अभिनेता के जुहू स्थित बंगले पर चला बीएमसी का बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाया

*16* ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला कानून रोका, बोले- हमें फायदा, रूस से कर चुका डीजल खरीद डील; अमेरिका को 6 फायदे हो सकते हैं
*=============================*

Taza Khabar