लखनऊ 12 अक्टूबर 26*फैजुल्लागंज बाढ़ से पीड़ित नागरिकों की मदद में आगे व्यापारी*
_________________________
*लखनऊ।* फैजुल्लागंज त्रिवेणीनगर क्षेत्र में आई बाढ़ से पीड़ित नागरिकों एवं व्यापारियों की मदद के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की फैजुल्लागंज इकाई तथा नगर के पदाधिकारी पिछले आठ दिनों से निरंतर सेवा में लगे हैं।
आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा महामंत्री शुभम मौर्या, मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल तथा फैजुल्लागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, लक्ष्मीकांत जायसवाल, जीपी गुप्ता, अनुज, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़ और भी बहुत सारे साथियों के साथ लगभग तीन घंटे बाढ़, पीड़ित क्षेत्रों में दौरा करके नाव से भोजन फल पानी और राहत सामग्री वितरित की।
संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी, समाज, राष्ट्र और समाज की रक्षा से लेकर हर आवश्यकता में सबसे अग्रणी भूमिका निभाता है और इस बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहे निवासियों के लिए भी व्यापार मंडल ने आगे बढ़ करके मदद का कार्य किया है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने फैजुल्लागंज, त्रिवेणीनगर टीम के सभी साथियों को सम्मानित भी किया।
पिछले आठ दिन से निरंतर बार पीडि़तों की मदद करने वाले फैजुल्लाहगंज टीम के प्रमुख पदाधिकारीयों में विनय राय, उदय सिंह, अजय अकतशी मोहम्मद आरिफ उपस्थित थे।
More Stories
पूर्णिया बिहार12अक्टूबर26* पूर्णिया में दुर्गापूजा को लेकर नगर निगम अलर्ट मोड में,महापौर ने पूजा समितियों के साथ की बैठक*
पूर्णिया बिहार 12 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में डीएम का दरबार, 36 फरियादियों की सुनी गई पुकार –
मथुरा 12 अक्टूबर 26* नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*