October 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 10अक्टूबर 26*भवन्स मेहता महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर आमंत्रित व्याख्यान आयोजित

कौशाम्बी 10अक्टूबर 26*भवन्स मेहता महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर आमंत्रित व्याख्यान आयोजित

कौशाम्बी 10अक्टूबर 26*भवन्स मेहता महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर आमंत्रित व्याख्यान आयोजित: डेटा प्राइवेसी और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र*

*​भरवारी कौशाम्बी* भवन्स मेहता महाविद्यालय,भरवारी में डिजिटल युग की चुनौतियों और सुरक्षा उपायों पर केंद्रित ‘साइबर सिक्योरिटी’ विषय पर एक दिवसीय आमंत्रित व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को डेटा प्राइवेसी और व्यक्तिगत सूचनाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि,प्राचार्य एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।​

व्याख्यान के मुख्य वक्ता इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (प्रयागराज) के प्रोफेसर मनीष खरे रहे। उन्होंने अपने संबोधन में वर्तमान समय में बढ़ती साइबर अपराध की घटनाओं,डेटा प्राइवेसी और पर्सनल इंफॉर्मेशन प्रोटेक्शन (व्यक्तिगत सूचना सुरक्षा) के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रोफेसर खरे ने छात्रों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग,डिजिटल फ्रॉड से बचाव,मजबूत पासवर्ड प्रबंधन और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के महत्व को रेखांकित करते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीकी प्रगति के साथ-साथ व्यक्तिगत डेटा की गोपनीयता बनाए रखना हर जागरूक नागरिक के लिए अनिवार्य हो गया है।​कार्यक्रम के संयोजक भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर पंकज कुमार रहे,जिन्होंने विषय की रूपरेखा और आज के शैक्षणिक परिवेश में इसकी प्रासंगिकता से सभी को अवगत कराया।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रोफेसर प्रबोध श्रीवास्तव ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे ज्ञानवर्धक सत्र विद्यार्थियों को साइबर जगत के खतरों से आगाह करने और सुरक्षित तकनीकी आदतें अपनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।​सत्र का कुशल संचालन डॉ.सी.पी. श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के समापन पर संयोजक ने मुख्य वक्ता,महाविद्यालय प्रशासन और उपस्थित सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Taza Khabar