महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
चरखारी से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट यूपी आज तक
**चरखारी (महोबा)।** ग्राम सूपा में एक महिला और उसके दिव्यांग बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता साधना सेन ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर लाठी से हमला कर मां-बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने चरखारी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता साधना सेन के अनुसार, गांव में कथित रूप से गांजे की बिक्री किए जाने की शिकायत से नाराज होकर आरोपी उनके घर में घुस आया। आरोप है कि गांजे की बात को लेकर वह गाली-गलौज करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया।
मारपीट की आवाज सुनकर महिला का दिव्यांग बेटा बचाव के लिए पहुंचा, तो आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़िता ने चरखारी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में चरखारी कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
**अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़ित मां-बेटे को कब तक न्याय मिल पाता है।**

More Stories
हरिद्वार 26 नवम्बर 26*कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग
मुरादाबाद 26 नवम्बर 26*कांठ की सियासत में नई हलचल! पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी AIMIM में शामिल,
पुणे 26 नवम्बर 26*पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.25 करोड़ रुपए के गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एसयूवी भी जब्त*