लखनऊ 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[07/10, 06:55] Shobhit Shukla Barabanki: *ब्रेक लखनऊ : आज होगी राज्य स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी-2026*
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन।
कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में जुपिटर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम।
रबी रणनीति 2026-27 पर शासन के निर्देश, किसानों-वैज्ञानिकों व अधिकारियों के बीच तकनीकी संवाद।
लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी वितरित किया जाएगा, कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से।
[07/10, 06:55] Shobhit Shukla Barabanki: —-प्रेस विज्ञप्ति—-
—यातायात पुलिस लखनऊ—-
दिनांक 06.10.2026
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि दिनांक 09.10.2026 तक मंडलायुक्त कार्यालय, लखनऊ स्थित कमिश्नर कार्यालय में एमएलसी चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रस्तावित है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा आमजन को आवागमन में असुविधा से बचाने के दृष्टिगत समय प्रातः 08:00 बजे से नामांकन समाप्ति तक (आवश्यकतानुसार) निम्न यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी।
1. क्लार्क अवध तिराहा से सीडीआरआई तिराहा, कमिश्नर कार्यालय मोड़ एवं डालीगंज पुल चौराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। उक्त यातायात चिरैयाझील तिराहा अथवा सुभाष चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
2. स्वास्थ्य भवन तिराहा से सीडीआरआई तिराहा होते हुए कमिश्नर कार्यालय मोड़ एवं डालीगंज पुल चौराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात सीडीआरआई तिराहा से क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहा अथवा चिरैयाझील तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
3. सुभाष चौराहा से क्लार्क अवध तिराहा, सीडीआरआई तिराहा, कमिश्नर कार्यालय मोड़ एवं डालीगंज पुल चौराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। उक्त यातायात हनुमान सेतु मंदिर चौराहा अथवा कैसरबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
4. चकबस्त चौराहा से स्वास्थ्य भवन चौराहा एवं सीडीआरआई तिराहा की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात सीएमओ कार्यालय अथवा सफेद बारादरी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
5. डालीगंज चौराहा से सुभाष चौराहा की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। उक्त यातायात डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहा अथवा ग्रीन कॉरिडोर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
6. शहीद स्मारक/रेजीडेंसी तिराहा से कमिश्नर कार्यालय मोड़, सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा एवं सुभाष चौराहा की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात सीएमओ कार्यालय होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
नोटः- नामांकन के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
[07/10, 06:55] Shobhit Shukla Barabanki: *ब्रेक लखनऊ : खुर्रम नगर बैंक के एटीएम में फेविक्विक डालकर छेड़छाड़, केस दर्ज*
बैंक ऑफ बड़ौदा खुर्रम नगर शाखा के एटीएम में कार्ड नहीं लगने पर जांच में सामने आया मामला।
अज्ञात व्यक्ति पर मशीन में कागज व फेविक्विक डालकर नकदी हड़पने के प्रयास का आरोप।
शाखा प्रबंधक आशुतोष गोस्वामी ने थाने व पुलिस आयुक्त को पूर्व में दी थी सूचना।
दोबारा ऐसी घटना होने और ग्राहकों के लेनदेन में बाधा का आरोप।
एटीएम में लगे कैमरे में घटना कैद होने की बात, पुलिस से कार्रवाई की मांग।
[07/10, 06:55] Shobhit Shukla Barabanki: *ब्रेक लखनऊ : अलीगंज में नेट बैंकिंग हैक कर 4.90 लाख की ठगी*
हरगुन सिंह के सेंट्रल बैंक खाते सेबिना ओटीपी-पासवर्ड नेट बैंकिंग हैक कर करीब 4.90 लाख रुपये निकालने का आरोप।
रकम अज्ञात खाते में भेजी गई, पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की।
अलग-अलग शिकायतों में लाखों रुपये की धनराशि संबंधित खातों में होल्ड कराई गई।
हरगुन सिंह की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
[07/10, 06:55] Shobhit Shukla Barabanki: *ब्रेक लखनऊ : पति संग रहने की मांग, ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप, सीएम से मद्त की गुहार*
पूजा ने पति अनिमेश सिंह चौहान, सूबेदार ससुर बृजेश सिंह चौहान व सास शशि चौहान पर प्रताड़ना के आरोप लगाए।
आरोप है कि पति बठिंडा में अग्निवीर के रूप में कार्यरत हैं और डेढ़ माह से उनसे बात नहीं हुई।
पूजा का आरोप—ससुराल पहुंचने पर घर में नहीं घुसने दिया और वहां से भगा दिया गया।
पति के लिए दूसरी लड़की तलाशने व तलाक के लिए दबाव बनाने का भी आरोप।
सीएम आफिस के निर्देश पर पूजा की तहरीर से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
[07/10, 06:55] Shobhit Shukla Barabanki: *ब्रेक लखनऊ : स्कूल शिक्षक पर छात्र की पिटाई का आरोप, मुकदमा दर्ज*
हजरतगंज में 12 वर्षीय छात्र अंशुमान की पिटाई के मामले में शिक्षक नवनीत के खिलाफ केस दर्ज।
पिता विश्वनाथ प्रसाद का आरोप, 5 अक्टूबर को कक्षा 7-बी में शिक्षक ने बेटे के बाएं कान पर जोर से मारा।
आरोप है कि चोट से कान का पर्दा फट गया, डॉक्टर से जांच व इलाज कराया गया।
पिता ने पूर्व में भी बच्चे के सिर पर क्लास टीचर द्वारा मारने और प्रधानाचार्य से शिकायत की बात कही।
हजरतगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिक्षक नवनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
[07/10, 07:28] Shobhit Shukla Barabanki: *ब्रेक लखनऊ : बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाए युवक की हत्या का आरोप, शव रखकर जाम*
चिनहट में सड़क किनारे मिला शव न्यू नंदी विहार कॉलोनी निवासी संदीप सोनी (23) का निकला…
मंगलवार को लोहिया अस्पताल में भाई तुषार ने शव की शिनाख्त की…
तुषार ने संदीप के दो दोस्तों पर बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया….
परिजनों ने मल्हौर स्टेशन रोड पर शव रखकर करीब दो घंटे जाम लगाया, पुलिस के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ….
संदीप रविवार रात पत्नी शोभा से दोस्त की पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था, देर रात मोबाइल बंद मिला…
रात 10 बजे पुलिस के आश्वासन पर प्रदर्शन रोका
More Stories
लखनऊ 7 अक्टूबर 26**मौसम तेजी से बिगड़ने की गंभीर चेतावनी*
सुल्तानपुर 7 अक्टूबर 26*बल्दीराय तहसील में 32 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले*
नई दिल्ली 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*