October 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 3 अक्टूबर 26* अनुसूचित जाति-जनजाति के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करें,,,,

मुजफ्फरनगर 3 अक्टूबर 26* अनुसूचित जाति-जनजाति के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करें,,,,

मुजफ्फरनगर 3 अक्टूबर 26* अनुसूचित जाति-जनजाति के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करें,,,,

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

मुजफ्फरनगर। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र की उपायुक्त उद्योग जैस्मिन ने बताया कि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अनुसूचित जाति-जनजाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सामूहिक प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों को विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार स्थापित कर सकें। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। टेलरिंग सहित गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी को लिखने-पढ़ने का ज्ञान होना आवश्यक है, जबकि तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है।
योजना के अंतर्गत पात्र अनुसूचित जाति के इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन विभागीय वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले योजना की पात्रता एवं आवश्यक शर्तों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस प्रशिक्षण योजना का लाभ उठाकर अपने कौशल का विकास करें और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, प्रशिक्षण ट्रेड तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अभ्यर्थी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, औद्योगिक आस्थान, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

Taza Khabar