मथुरा 2 अक्टूबर 26*आठ दिवसीय रहेगा अग्रसेन जयंती महोत्सव, 15 अक्टूबर को बॉलीवुड गायिका पलक मुछाल देंगी प्रस्तुति
8 अक्टूबर से नर सेवा के साथ होगा शुभारंभ, 12 को निकलेगी भव्य अग्रसेन शोभायात्रा; 13 से 15 अक्टूबर तक बीएसए डिग्री कॉलेज में लगेगा मेला
मथुरा से कु0 सोनम यूपीआजतक
मथुरा। श्री अग्रवाल सभा (रजि.), मथुरा की ओर से आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 इस बार आठ दिवसीय होगा। महोत्सव का शुभारंभ आठ अक्टूबर को नर सेवा के साथ होगा और 15 अक्टूबर को बॉलीवुड की मशहूर गायिका पलक मुछाल की प्रस्तुति के साथ समापन होगा। शुक्रवार को अग्रवाटिका में आयोजित प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
सभा के मीडिया प्रभारी सचिन घी वाले ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव आठ दिनों तक चलेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी जयन्ती प्रसाद अग्रवाल और प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का वाले ने बताया कि कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत आठ अक्टूबर को सुबह 10 बजे वृद्धाश्रम में निवास कर रही महिलाओं के लिए वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का सहयोग देकर की जाएगी।
महोत्सव के दूसरे दिन नौ अक्टूबर को तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 10 बजे निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसी दिन दोपहर तीन बजे से अग्रवाटिका में निशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित होगा। सुबह 10 बजे नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सा संस्थान, गोवर्धन रोड पर रखा गया है।
नौ अक्टूबर को ही सुबह 11 बजे से अग्रवाटिका में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शाम छह बजे यमुनापार अग्रसेनघाट पर दीपदान का आयोजन होगा।
11 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से अग्रवाटिका पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। इसी दिन सुबह 8:30 से 10 बजे तक अग्रसेन चौक, मसानी पर माल्यार्पण एवं कलशयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 10 बजे से ध्वजारोहण, हवन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सहभोज होगा।
मुख्य जयंती संयोजक किशोर मित्तल और शोभायात्रा संयोजक रोहित अग्रवाल ने बताया कि 12 अक्टूबर को शाम चार बजे चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज, भरतपुर गेट से भव्य अग्रसेन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
प्रेसवार्ता में बताया गया कि इस बार शोभायात्रा में सभी 18 राजकुमार स्वरूपों के साथ अग्रसेन स्वरूप तथा माता लक्ष्मी, सरस्वती और देवी दुर्गा के स्वरूप और उनके परिजनों को भी सम्मानित कर आतिथ्य सत्कार होगा l मेले को भव्य तरीके से सजाकर यादगार बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
मेले के पहले दिन सम्मान समारोह के बाद विराट कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें देश के प्रमुख कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। दिन मुंबई के मशहूर रॉक बैंड को आमंत्रित किया गया है, जो भजन जेमिंग के माध्यम से धार्मिक भजनों को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करेगा।
आयोजकों के अनुसार पलक मुछाल की प्रस्तुति महोत्सव के समापन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी एवं मेला संरक्षक जयन्ती प्रसाद अग्रवाल ने सभी अग्रवाल समाज के लोगों से महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष योगेश बंसल, संगठन मंत्री धीरज गोयल, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल रद्दी, प्रचार मंत्री संदीप अडूकी, पूर्व अध्यक्ष महावीर मित्तल, चंदा संयोजक रमन लाल गुप्ता, अग्रसेन स्वरूप गोवर्धन दास नीनू, पुष्पांजलि संयोजक मनोज अग्रवाल, पत्रिका संपादक प्रवीण अग्रवाल, महिला समिति अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, मंत्री शशि अग्रवाल, संयोजिका आशा अग्रवाल और मीरा अग्रवाल सहित पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे l
More Stories
मथुरा 2 अक्टूबर 26* श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने भरी हुंकार, 11सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम कार्यालय तक निकाला मार्च
नई दिल्ली 2 अक्टूबर 26*नई दिल्ली में सजा इंटरनेशनल इम्पीरियल अवॉर्ड्स 2026 का मंच उद्यमियों को मिला सम्मान
मथुरा 2 अक्टूबर 2026*पानी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई गांधी जयंती