मथुरा 2 अक्टूबर 2026*पानी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई गांधी जयंती
मथुरा से कु0 सोनम यूपीआजतक
मथुरा। डॉ. पानी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश ने महात्मा गांधी के आदर्शों, विचारों और सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। समारोह में विद्यालय के पिंकी,गुड़िया गुप्ता, अंजली कुमारी,नूरी खान,नैंसी, कामिनी,दीपा, सत्य प्रकाश, प्रभु,दीपक,मुकेश आदि शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर देहात 17 नवम्बर 26*विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कानपुर देहात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
कानपुर नगर 17 नवम्बर 26*कानपुर में एक और अग्निकांड,केमिकल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड
कौशाम्बी 17 नवम्बर 26**निर्वाचन बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर 11 अधिकारियो के वेतन रोकने के निर्देश*