November 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें

कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें

[28/09, 19:04] +91 81156 50600: _*कृष्णा नगर से शांखा जाने वाले मुख्य मार्ग पर भरा बरसाती पानी, राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान*_

_*अझुवा कौशांबी* नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नंबर 6 कृष्णा नगर से शांखा जाने वाला मुख्य मार्ग बरसात के पानी से लबालब भर गया है। सड़क पर लगभग 50 मीटर तक घुटने भर गंदा पानी भरे होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। पिछले 5 दिनों से जलभराव की स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे मुहल्ले के लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।_

_स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क के दोनों किनारे स्थित तालाब ओवरफ्लो होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर आ जाता है। पानी निकासी की कोई ठोस व्यवस्था न होने से यह पानी कई-कई दिन तक सड़क पर भरा रहता है और घरों के सामने तक पहुंच जाता है।_

_सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। इस मार्ग से लगभग एक दर्जन स्कूलों के बच्चे रोजाना गुजरते हैं। बच्चे यूनिफॉर्म पहनकर इसी गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। फिसलन होने से गिरने का खतरा बना रहता है और कपड़े भी खराब हो रहे हैं। स्कूली बस, ऑटो, बाइक सहित अन्य वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।_

_यह मुख्य मार्ग है जिससे पइंसा, मोगंला, बालेकापुरवा, पतीकापुरवा, ऐमापुर, इटौली, राजातारा, उंवारी, पहाड़पुर, शांखा, बरीपुर, धुमाई, ककराली, मुराइन का पुरवा सहित दर्जनों गांवों के लोग अझुवा बाजार आते-जाते हैं।_

_*स्थानीय लोगों ने बताई पीड़ा -*_

_मुहल्ले की नर्बदा देवी ने बताया कि हर साल बरसात में घर के सामने पानी भर जाता है और इसी गंदे पानी से निकलना पड़ता है। मुरब्बी लाल ने कहा कि जलभराव के कारण उनके घर की दीवार गिर गई है और छत गिरने का भी डर सता रहा है। हिरई सरोज ने बताया कि हर साल तालाब ओवरफ्लो होने से एक-एक हफ्ते तक पानी रोड पर भरा रहता है, सूचना देने पर नगर पंचायत पम्पिंग सेट से पानी निकलवाती है। बदबूदार पानी से बीमारी का खतरा बना रहता है। सोनू का कहना है कि भरे पानी में बड़े-बड़े मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।_

_स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि बरसाती पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए ताकि मुहल्ले वासियों और राहगीरों को राहत मिल सके।_

[28/09, 19:04] +91 81156 50600: *सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, तीन जख्मी*

*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहदा मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए।जानकारी के अनुसार, मकनपुर थाना पइंसा निवासी पृथ्वीराज पुत्र देशराज लोहदा में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। वह लोहदा मोड़ पर सड़क पार करने के लिए बाइक के साथ खड़ा था, तभी सैनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार शैलेंद्र प्रसाद पुत्र मंगल प्रसाद निवासी जगदीशपुर शमसाबाद, मंझनपुर ने उसे टक्कर मार दी। शैलेंद्र अपनी बाइक से सुभाष मिश्रा को इलाज के लिए फतेहपुर ले जा रहा था।टक्कर लगने से दोनों बाइकों पर सवार पृथ्वीराज, शैलेंद्र प्रसाद और सुभाष मिश्रा सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए।मौके पर मौजूद राहगीरों ने तीनों को अझुवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

[28/09, 19:22] +91 98391 01290: *चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन*

*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कांग्रेस नेताओं ने पुतला फूंका*

*कौशाम्बी।* कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को चुनाव आयोग व ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर जनपद मुख्यालय मंझनपुर में विशाल प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सहयोगियों ने खुद कई बार शिकायत की ज्ञानेश कुमार अपने मन का कार्य कर रहें है बिना हमारे राय के नेता राहुल गांधी ने कई बार चुनाव आयोग में धांधली के बारे में जनता को चेताया लेकिन भाजपा संरक्षित ज्ञानेश कुमार ने वही किया जो भाजपा ने चाहा चुनाव आयोग के भीतर ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बार-बार गलत फैसलों पर नोट लिखना संविधान और लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं के नाम काटने का यूपी मॉडल बिहार और पश्चिम बंगाल में भी लागू किया गया है। उन्होंने मांग की है कि भविष्य के कोई भी चुनाव ज्ञानेश कुमार की देखरेख में नहीं होने चाहिए। और इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस ने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार और चुनाव आयोग को चेताया कि अगर इन अनियमितताओं में सुधार और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता तो हम सब इससे भी बड़ा प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे प्रदर्शन में राजेश साहनी शमीम आलम राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी रजनीश कुमार पाण्डेय पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजीत कुमार कुशवाहा प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विष्णु कुमार सोनी कांग्रेस प्रकोष्ठ कमेटी भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष मानवाधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ,कांग्रेस जिला सचिव हिमांशु कुमार यादव पप्पू पाल चन्दीलाल पाल शाहिद सिद्दीकी सुशील कुमार मथुरा प्रसाद दुबे संगीता कोरी नैय्यर रिजवी,कौशलेश द्विवेदी,आशीष मिश्रा पप्पू हेमन्त रावत आबिदा बेगम कैलाश केसरवानी,महेंद्र मिश्रा,मीना देवी,जलसा देवी,तेजा देवी,लालती देवी,महारानी देवी,देवकली देवी शाहनवाज अहमद राममिलन कोरी,सुनील गौतम सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

[28/09, 20:06] +91 99562 82731: *हज 2027 में चयनित यात्री मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र 30 सितम्बर तक करें अपलोड*

*कौशाम्बी* जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन ने बताया कि हज-2027 के लिए चयनित हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस के लिए प्रथम चरण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार सरकारी चिकित्सा केन्द्रों पर जांच कराने के उपरान्त एलोपैथिक पद्धति के चिकित्सक से मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। उन्होंने बताया कि हज यात्री मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र,अग्रिम जमा धनराशि की रसीद तथा अन्य आवश्यक प्रपत्र हज कमेटी ऑफ इण्डिया की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर 30 सितम्बर, 2026 तक अपलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उक्त प्रपत्र 01 अक्टूबर, 2026 तक उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि एनआरआई (प्रवासी भारतीय) हज यात्री,जो अन्य देशों में निवास कर रहे हैं, वे जिस देश में रह रहे हैं,वहीं के सरकारी चिकित्सालय में मेडिकल स्क्रीनिंग एवं जांच कराकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रिपोर्ट प्रेषित/अपलोड कर सकते हैं।उन्होंने सभी हज यात्रियों को सलाह दी है कि प्रथम चरण की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद प्रमाण पत्र एवं जांच रिपोर्ट की प्रति अपने पास सुरक्षित रखें, ताकि द्वितीय चरण की मेडिकल जांच के समय आवश्यकतानुसार इसे प्रस्तुत किया जा सके।

[28/09, 20:15] +91 98391 01290: *अझुवा में 2 वर्ष में 63 की मौत सैकड़ो घायल के बाद भी ओवर ब्रिज बनाने के लिए नेता अधिकारी नहीं है तैयार*

*सिराथू में ओवरब्रिज बनने के बाद अब अंडरपास बनाने की चर्चा पर व्यापारियों में आक्रोश, बोले छिन जाएगी रोजी-रोटी*

*कौशाम्बी।* सिराथू तहसील क्षेत्र के अझुवा कस्बे मे बीते वर्षों से ओवर ब्रिज निर्माण करने की मांग नगर के लोग लगातार कर रहे हैं लेकिन ओवर ब्रिज राजनीति का शिकार हो गया है जिससे अझुवा कस्बे में ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं हो सका है जबकि सूत्र बताते हैं कि लगभग 2 वर्षों के दौरान अझुवा में सड़क हादसे मे 63 लोगों की मौत हो चुकी है और सैंकड़ो लोग घायल हुए हैं लेकिन उसके बाद अझुवा कस्बे में ओवर ब्रिज बनाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है दूसरी तरफ नगर पंचायत सिराथू मे ओवर ब्रिज का निर्माण हो चुका है ओवर ब्रिज निर्माण के बाद स्थानीय जनता संतुष्ट है लेकिन उसके बाद अंडरपास के निर्माण को प्रस्तावित कर दिया गया सिराथू कस्बे में अंडरपास के प्रस्तावित निर्माण को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रविवार को व्यापारियों ने संकट मोचन मंदिर में बैठक कर अंडरपास निर्माण से होने वाली संभावित समस्याओं पर चर्चा की और इसके विरोध में आक्रोश जताया। व्यापारियों का कहना है कि अंडरपास बनने से सड़क किनारे संचालित कई दुकानों और छोटे कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा,जिससे बड़ी संख्या में व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। सवाल उठता है कि अंडरपास बनाकर के किस व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने का प्रयास हो रहा है

व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र में पहले से ही यातायात और जलभराव जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। ऐसे में अंडरपास निर्माण की योजना से स्थानीय व्यापार प्रभावित होने की आशंका है। उनका आरोप है कि निर्माण से कई दुकानों और प्रतिष्ठानों के सामने आवागमन बाधित होगा,जिससे ग्राहकों की आवाजाही कम हो सकती है।बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन से अंडरपास निर्माण की योजना पर पुनर्विचार करने तथा प्रभावित व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन ऐसा समाधान निकाला जाना चाहिए जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों की रोजी-रोटी प्रभावित न हो। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

[28/09, 20:27] +91 99191 96696: *बालिका सुरक्षा एवं संरक्षा विषय पर डायट सभागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित*

*बाल हितैषी कानूनी सेवाएं, पॉक्सो एवं संवैधानिक प्रावधानों की दी गई जानकारी*

*कौशाम्बी।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,कौशाम्बी के तत्वावधान में सोमवार को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), मंझनपुर के सभागार में “बालिका सुरक्षा एवं संरक्षा” विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य प्रशिक्षण में भाग ले रहे शिक्षकों को बालिकाओं के खिलाफ हिंसा, शोषण,लैंगिक अपराध एवं अन्य प्रकार के उत्पीड़न से संरक्षण प्रदान करने के साथ-साथ बच्चों के कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करना रहा।

प्रशिक्षण शिविर में पीएलवी ममता दिवाकर,डॉ. नरेन्द्र दिवाकर तथा चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल अमित कुमार मिश्रा ने प्रतिभागियों को बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।वक्ताओं ने नालसा की “बाल हितैषी कानूनी सेवाएं योजना, 2024” के उद्देश्यों एवं प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक बच्चे को न्याय तक समान एवं सुगम पहुंच सुनिश्चित करना विधिक सेवा व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने बाल पीड़ितों के साथ संवेदनशील एवं बाल-मित्र व्यवहार अपनाने तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रमुख प्रावधानों पर विशेष चर्चा की गई। प्रतिभागियों को लैंगिक अपराधों की पहचान, बालिकाओं की सुरक्षा, शिकायत एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया, पीड़ित बालिका की गोपनीयता तथा अपराध की गंभीरता के अनुरूप निर्धारित दंडात्मक प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया।इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों से संबंधित प्रावधानों तथा भारतीय संविधान में बच्चों एवं महिलाओं को प्राप्त मौलिक अधिकारों, समानता, गरिमा, जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा संरक्षण संबंधी संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि बालिका की सुरक्षा केवल परिवार या विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बालिकाओं के प्रति किसी भी प्रकार के अपराध, शोषण अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय समय पर उचित प्राधिकारी को सूचना देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी और जागरूकता ही बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।शिविर में प्रतिभागियों को बालिकाओं के अधिकारों, कानूनी सहायता प्राप्त करने के माध्यमों तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकरण या अधिकार मित्र से संपर्क करने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि “बालिका की सुरक्षा,सम्मान और गरिमा की रक्षा समाज की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होनी चाहिए।”क्योंकि आज के बच्चे ही आने वाले समय में देश के भविष्य निर्माता होंगे जागरूकता, संवेदनशीलता और प्रभावी कानूनी सहायता के माध्यम से बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं न्यायपूर्ण वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।
प्रतिभागियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पैनल लायर्स, लीगल एड डिफेंस कौंसिल्स, मध्यस्थ, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स 15100 (नालसा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर), 1098 (चाइल्ड लाइन), 1091 महिला हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में डायट प्रवक्तागण डॉ. अनामिका सिंह,सुश्री शबनम सिद्दीकी,धीरज कुमार,डॉ. संदीप तिवारी सबीह मुस्तफा सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

[28/09, 20:31] +91 99194 75893: *मकान गिरने पर योगी सरकार के निर्देश के बाद भी पीड़ितों को नहीं मिल रहा मुआवजा*

*कौशाम्बी* बारिश में मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार को 24 घंटे में मुआवजा दिए जाने के निर्देश जिला प्रशासन को योगी सरकार ने दिया है लेकिन योगी सरकार के निर्देश के बाद भी मकान गिरने वाले पीड़ित परिवारों को मुआवजा नहीं मिल रहा है जिससे पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक दिक्कतें खड़ी हैं नेवादा ब्लाक के बारियावा के बृजेन्द्र केसरवानी के मकान की दो दीवार 20 दिन पहले गिर गई है मकान बनाने की स्थिति उनकी नहीं है लेकिन 20 दिन में मुआवजा भी नहीं मिला है रहने का ठिकाना नहीं है योगी सरकार ने कहा था कि जिनके पास बारिश के दिनों में रहने का ठिकाना नहीं है उन्हें सरकारी भवन में शिफ्टिंग किया जाए लेकिन अफसर ने अभी तक उनकी शिफ्टिंग नहीं किया है पूरी व्यवस्था ऑफिस में बैठकर अवसर लेखपाल और पंचायत सचिव के सहारे चला रहे हैं लेखपाल और पंचायत सचिव गांव के प्रधान की राजनीति से ग्रसित हैं जिससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है

[28/09, 20:31] +91 99194 75893: *डिप्टी सीएम के ई-रिक्शा वाले बयान पर सियासत गरमाई, सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने किया पलटवार*

*प्रदेश की जनता का दुर्भाग्य डिप्टी सीएम और सांसद के जुबानी जंग में पिस रही जनता*

*कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के एक बयान को लेकर सियासी घमासान मच गया है। डिप्टी सीएम ने कहा था कि “युवा ई-रिक्शा चलाएं,दोपहर में घर में खाना खाएं और शाम को घर में आराम से सोएं।उनके इस बयान के जवाब में कौशाम्बी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कड़ा पलटवार किया है। सांसद सरोज ने कहा कि युवा देश चलाएंगे, ई-रिक्शा नहीं चलाएंगे।सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि अगर डिप्टी सीएम यही कहना चाहते हैं तो उपहार में ई-रिक्शा दे दिया जाए दोनों नेताओं के बीच इस जुबानी जंग की चर्चा पूरे जिले में बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बेरोजगारी के मुद्दे पर दोनों नेता अपने-अपने तरीके से बेरोजगार युवाओं को संतुष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों नेताओं की बयानबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिस पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

[28/09, 20:31] +91 99194 75893: *कौशाम्बी में 29 सितम्बर को पेंशनर्स का धरना प्रदर्शन, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम और सीएम को भेजेंगे ज्ञापन*

*कौशाम्बी।* सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद-कौशाम्बी के तत्वाधान में 29 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोती लाल सिंह ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में बताया है कि ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान और प्रान्तीय पत्र के अनुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

पत्र में कहा गया है कि पेंशनरों की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर दोपहर 2 बजे सभा और रैली के बाद माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा। नई पेंशन और पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर यह धरना दिया जाएगा।धरना प्रदर्शन का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है। एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।पत्र पर जिलाध्यक्ष मोती लाल सिंह,संरक्षक रत्नेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह, महामंत्री अशोक खरे,कोषाध्यक्ष शिवभूषण सिंह सहित पदाधिकारियों के नाम अंकित हैं।

[28/09, 20:32] +91 99194 75893: *डिप्टी सीएम के ई-रिक्शा वाले बयान पर सियासत गरमाई, सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने किया पलटवार*

*प्रदेश की जनता का दुर्भाग्य डिप्टी सीएम और सांसद के जुबानी जंग में पिस रही जनता*

*कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के एक बयान को लेकर सियासी घमासान मच गया है। डिप्टी सीएम ने कहा था कि “युवा ई-रिक्शा चलाएं,दोपहर में घर में खाना खाएं और शाम को घर में आराम से सोएं।उनके इस बयान के जवाब में कौशाम्बी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कड़ा पलटवार किया है। सांसद सरोज ने कहा कि युवा देश चलाएंगे, ई-रिक्शा नहीं चलाएंगे।सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि अगर डिप्टी सीएम यही कहना चाहते हैं तो उपहार में ई-रिक्शा दे दिया जाए दोनों नेताओं के बीच इस जुबानी जंग की चर्चा पूरे जिले में बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बेरोजगारी के मुद्दे पर दोनों नेता अपने-अपने तरीके से बेरोजगार युवाओं को संतुष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों नेताओं की बयानबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिस पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

[28/09, 20:33] +91 99194 75893: *बालू भंडारण से अवैध बिक्री का खेल,जिम्मेदारों की निगरानी पर उठे सवाल*

*बालू भंडारण के स्टॉक व बिक्री रजिस्ट्रार का मिलान सीसीटीवी के सामने कराकर रिपोर्ट ऑनलाइन रखी जाए,तो अवैध खनन व अवैध बालू का खुलासा हो सकता है*

*कौशाम्बी*।जिले में बालू के डंपों से अवैध बिक्री का मामला एक बार फिर चर्चा में है। आरोप है कि महेवाघाट व सरायअकिल इलाके में बालू डंप से नियमों को दरकिनार कर भंडारित बालू की बिक्री और परिवहन किया जा रहा है। खनन विभाग के अफसरों के गठजोड़ से बिना रवन्ना खुलेआम बालू बेची जा रही है। इससे वैध बालू कारोबार करने वालों के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है।पूर्व में जिले में अवैध बालू भंडारण के मामलों में प्रशासन द्वारा बालू सीज करने की कार्रवाई की जा चुकी है।लेकिन मौजूदा खनन विभाग के अफसरों के गठजोड़ से बिना रवन्ना बिक रही बालू की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन स्थानों पर बालू का भंडारण किया गया है,वहां स्टॉक की मात्रा,बिक्री और परिवहन से जुड़े अभिलेखों की नियमित जांच कितनी प्रभावी है। इसकी बानगी सीसी टीवी फुटेज में देख सकते है। साथ ही अगर बालू भंडारण के स्टॉक व बिक्री रजिस्ट्रार का मिलान सीसीटीवी के सामने कराकर रिपोर्ट ऑनलाइन रखी जाए,तो अवैध खनन व अवैध बालू का खुलासा हो सकता है स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि प्रशासन जिले के सभी बालू डंपों का सत्यापन कराए और स्टॉक रजिस्टर, परिवहन प्रपत्र तथा मौके पर उपलब्ध बालू का मिलान कराए। इससे वैध और अवैध कारोबार के बीच स्पष्ट अंतर सामने आ सकेगा और नियमों का उल्लंघन मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जा सकेगी।

Taza Khabar