कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*सेवा संकल्प अभियान के तहत अध्यक्ष जिला पंचायत ने माताओं एवं लाभार्थियों से किया आत्मीय संवाद*
*कौशाम्बी।* जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने आज ग्राम मेंडरहा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत ने माताओं,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा बच्चों की समुचित देखभाल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अन्नप्राशन एवं गोद भराई संस्कार में सहभागिता कर माताओं एवं परिवारों को स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही,लाभार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों को सुनते हुए संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि मातृशक्ति एवं बच्चों के स्वस्थ,सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए सेवा,संवाद और समर्पण के साथ जनकल्याण के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाना ही सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने माताओं से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य,स्वच्छता एवं नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
More Stories
उन्नाव 28 सितम्बर 26*शिव महापुराण कथा की व्यवस्थाओं लिए हुई बैठक
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर 26 सबका सम्मान-जीवन आसान: DM ने सुनी जनता की पुकार*
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर 26 *पूर्णिया पहुंचे IG राजेश कुमार, जिला पुलिस की कार्यशैली की खुली पोल