लखनऊ २८ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡️लखनऊ: फतेहपुर हादसे पर CM ने मुआवजे का किया ऐलान। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की मदद। घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता। सीएम ने अधिकारियों को दिए इलाज के निर्देश। घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश। CM ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
➡️लखनऊ: भारी बारिश से प्रभावित गांवों का DM ने किया निरीक्षण। डीएम ने लासा और अकड़िया कला का लिया जायजा। जलस्तर और राहत-बचाव कार्यों की स्थिति देखी। डीएम ने प्रभावित ग्रामीणों से किया संवाद। ग्रामीणों की समस्याएं और जरूरतों की ली जानकारी।
➡️अलीगढ़: AMU में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगर स्ट्राइक। चुनाव को लेकर 8 दिन से हंगर स्ट्राइक जारी। पिछले 8 साल से छात्रसंघ चुनाव पर है रोक। JNMC, CMO ऑफिस हेल्थ चैकअप को भेजा पत्र। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के डक पॉइंट पर धरना।
➡️सीतापुर: असरफ मंजिल कोठी राज्य सरकार में हुई निहित। DM कोर्ट का कब्जेदारों का पक्ष सुनने के बाद फैसला। फैसले के आदेश को तहसील प्रशासन ने किया चस्पा। 25 बीघा नजूल जमीन पर है असरफ मंजिल कोठी। प्रशासन ने कुछ महीने पहले जारी किया था नोटिस। 15 दिन में कब्जेदारों को खाली करना होगा कब्जा। 50-60 करोड़ बताई जा रही कोठी की कीमत। शहर के सिविल लाइन इलाके में बनी है कोठी।
➡️महोबा: आधा दर्जन बसों को प्रशासन ने किया सीज। ARTO की कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप। कई राज्यों के लिए संचालित होती है टूरिस्ट बसें। महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र का मामला।
➡️संभल: मासूम को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने का मामला। जांच कमेटी में शामिल CMO तरुण पाठक का बयान। फार्मासिस्ट मनोज की लापरवाही सामने आई-CMO। बिना डॉक्टर की सलाह के खुद इंजेक्शन लिखा-CMO। इंजेक्शन लगाने वाला भी जांच में दोषी मिला-CMO। मासूम को न सांप ने काटा, न कुत्ते ने- CMO। किसी कीट के काटने से उंगली सूजी थी- CMO। एंटी रेबीज इंजेक्शन से कोई नुकसान नहीं हुआ-CMO। निमोनिया के चलते सर्पदंश जैसे लक्षण दिखे-CMO। अब मासूम की हालत में सुधार हो रहा है- CMO।
➡️सीतापुर: केशव ग्रीन सिटी में राहत बचाव कार्य पूरा। PAC फ्लड यूनिट ने मोटर बोट से रेस्क्यू। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू। प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को राहत कैंप भेजा। 600 से अधिक लोगों को राहत कैंप भेजा। DM ने मातहतों को निचले इलाकों में निर्देश।
➡️कानपुर: पांडु नदी में बाढ़ की वजह से फंसे परिवार। प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। खबर का DM महेंद्र सिंह तंवर ने लिया संज्ञान। रेस्क्यू टीम भेजकर सबको सुरक्षित निकाला।
➡️फतेहपुर: गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा। दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिरा। मकान के मलबे में दबे थे 7 बच्चे। मकान गिरने से इलाके में मचा हड़कंप। 4 बच्चों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम। 3 घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी। फायर और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। मलवां थाना क्षेत्र के मलवां कस्बे की घटना।
➡️आगरा: चचेरे देवर ने भाभी की निर्मम हत्या की। चाकू मारकर महिला को उतारा मौत के घाट। नशे में आरोपी देवर ने किया गाली-गलौज। विरोध पर गीता देवी पर जानलेवा हमला। अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चित्राहाट क्षेत्र के बली का पुरा का मामला।
➡️रामपुर: कोसी नदी पार करते समय 11 पशु बहे। 3 गाय, 4 बैल, 4 भैंस की मौत। 1 KM दूर मिले सभी मवेशियों के शव। 4.40 लाख का नुकसान, मुआवजे की मांग। सदर तहसील के दलपुरा गांव का मामला।
➡️चंदौली: CNG लदे ट्रक और बाइक में टक्कर। बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल। पुलिस ने घायलों को CHC में कराया भर्ती। डॉक्टर ने सीताराम को मृत घोषित किया। नौगढ़ क्षेत्र के जगमोहनी पोस्ता की घटना।
➡️प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के करीबी पर कार्रवाई। जैद खालिद के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। अवैध गौशाला को पीडीए की टीम ने गिराया। अवैध निर्माण गिराने का विरोध भी किया गया। पुलिस और पीएसी बल की मौजूदगी में ध्वस्त। पीडीए से लेआउट स्वीकृत कराए बगैर था निर्माण। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मारियाडीह का मामला।
➡️बलरामपुर: चार पहिया वाहन और बाइक की भिड़ंत। सड़क हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत। पति और पत्नी की मौके पर ही मौत। दोनों मृतक ग्राम पचौथा के निवासी थे। 3 गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर। थाना उतरौला के अक्सी बढ़हरा का मामला।
➡️फतेहपुर: गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा। दो मंजिला मकान भरभराकर गिरा। मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत। मकान गिरने से इलाके में मचा हड़कंप। 4 घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। फायर और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू। मलवां थाना क्षेत्र के मलवां कस्बे की घटना।
➡️दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की CWC की बैठक कल होगी। कांग्रेस इंदिरा भवन में कल सुबह बैठक। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नेतृत्व। CEC से जुड़े मुद्दे पर हो सकती है चर्चा।
➡️दिल्ली: सिविल लाइंस में दंपति के घर पर कब्जे का आरोप। 15 राजनिवास मार्ग के पॉलस सदन को लेकर विवाद। 75 वर्षीय बेनेट फ्रांसिस और पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप। 20-25 हथियारबंद बाउंसरों के पहुंचने का आरोप। कर्मचारियों और पादरियों को बंधक बनाने का दावा। चाबियां लेने के बाद तोड़फोड़ और लूट का आरोप। नकदी, गहने और दस्तावेज ले जाने का भी आरोप। पुलिस ने सामान से लदे 3 ट्रक मौके से बरामद किए। 23 सितंबर को सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज।
➡️दिल्ली: महिला सुरक्षा को लेकर LG तरंजित सिंह की बैठक। मल्टी-एजेंसी रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की। संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश। पार्कों में बेहतर लाइटिंग, सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। स्कूल-कॉलेज, युवाओं संग प्रोएक्टिव आउटरीच बढ़ाने पर जोर। महिला सुरक्षा से कोई समझौता नहीं- LG। इसका असर जमीन पर साफ दिखाई देना चाहिए- LG।
➡️गोरखपुर: लाइक, व्यूज की लत 2 युवकों को पड़ी भारी। अभियुक्त प्रिंस और मुकेश की गिरफ्तारी। वकील, दारोगा बनकर दोनों कर रहे थे मारपीट। वकील, दारोगा बन मारपीट का वीडियो बनाया था। जांच में वकील और पुलिसकर्मी फर्जी निकले थे। शाहपुर क्षेत्र से हुई दोनों की गिरफ्तारी।
➡️लखनऊ: सड़क पर खड़े वाहन हटाने को लेकर खूनी संघर्ष। बस यात्रियों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट। लाठी-डंडों से हमला करने का यात्रियों का आरोप। मारपीट में कई यात्रियों के सिर में गंभीर चोटें। बीबीपुर से मनोना धाम जा रही थी बस। बसेना मोड़ पर वाहन हटाने को लेकर हुआ विवाद। 2 घायलों को इटौंजा CHC में भर्ती कराया गया। महिंगवा थाना क्षेत्र के बसेना मोड़ का मामला।
➡️फर्रुखाबाद: नई बस्ती मोहल्ले में 5 दिनों से बिजली गुल। बिजली न आने से अंधेरे में रात गुजार रहे लोग। गर्मी और मच्छरों से मोहल्लेवासियों को परेशानी। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से लोगों में आक्रोश। कायमगंज कोतवाली की नई बस्ती का मामला।
➡️अमेठी: महंत पर जानलेवा हमले के आरोप का मामला। 24 घंटे बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। आश्रम लौट रहे महंत पर महिलाओं ने किया हमला। आश्रम की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर विवाद। विवाद के बाद महंत ने पुलिस से की थी शिकायत। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र का मामला।
➡️दिल्ली: तिलक नगर कथित थप्पड़ कांड में पुलिस कार्रवाई। साहिब सिंह की शिकायत पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई। PWD असिस्टेंट इंजीनियर की शिकायत पर भी कार्रवाई। पुलिस ने दोनों शिकायतों को जांच में शामिल किया। जांच में अन्य शिकायतें भी शामिल की जाएंगी। शिकायतों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
➡️प्रयागराज: रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध हुक्का बार संचालित। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने की छापेमारी। बार संचालक आरोपी अब्दुल कादिर गिरफ्तार। द ग्रेट होटल के तीसरे फ्लोर से किया गिरफ्तार। खुल्दाबाद क्षेत्र के सुल्तानपुर भावा का निवासी। हुक्का सेट, चिलम, हुक्का का पाइप, तंबाकू जब्त।
➡️प्रयागराज: यूपी रोजगार मिशन के तहत रोजगार मेला स्थगित। MLC चुनाव की आचार संहिता के चलते फैसला। अक्टूबर 2026 में होने वाले सभी रोजगार मेले स्थगित। सहायक निदेशक सेवायोजन प्रयागराज ने दी जानकारी।
➡️संभल: जंगल में मिले अज्ञात शव की पहचान हुई। मृतक की पहचान अजयपाल के रूप में हुई। छोटे भाई के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। दहेज हत्या के मामले में समझौते के लिए गया था। 7 दिन पहले छोटे भाई की पत्नी ने की थी आत्महत्या। ससुराल पक्ष ने लगाया था दहेज हत्या का आरोप। ससुराल से लौटने के बाद शिशुपाल घर नहीं पहुंचा। संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र का मामला।
➡️दिल्ली: महिला सुरक्षा को लेकर SPUWAC की खास पहल। सभी जिलों में 95 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती। 15 टीमों में स्कूटी और फुट पेट्रोलिंग की जा रही। पार्क, डार्क स्पॉट और संवेदनशील इलाकों में गश्त। बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर स्कूटी पेट्रोलिंग। स्कूल-कॉलेज और रिहायशी इलाकों में भी निगरानी। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की भी निगरानी। महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने पर जोर।
➡️दिल्ली: 3 राज्यों के मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट के जज बने। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिफारिश की। जस्टिस डीके उपाध्याय सुप्रीम कोर्ट के जज बने। दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय। यूपी के रहने वाले हैं जस्टिस डीके उपाध्याय। जस्टिस अपरेश कुमार का नाम भी शामिल। जस्टिस सुनीता अग्रवाल का नाम भी शामिल।
————————————————————————————
More Stories
राजनांदगाव 28सितम्बर 26*शंकर गुहा नियोगी शहीद दिवस पर राजनांदगांव में निकली रैली,
उन्नाव 28 सितम्बर 26*शिव महापुराण कथा की व्यवस्थाओं लिए हुई बैठक
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर 26 सबका सम्मान-जीवन आसान: DM ने सुनी जनता की पुकार*