मथुरा 27 सितंबर 26* जनता के सहयोग से ए0टी0एम0 बदलकर रूपये निकालने वाले गैंग के 01अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.09.2026 को समय 16.00 बजे जनता के सहयोग से हिटेची एटीएम माता वाली गली पर से अभियुक्त प्रदीप पुत्र जितेन्द्र निवासी गोपी खेडा थाना चाँद हट जिला पलवल हरियाणा उम्र करीब 33 वर्ष को एटीएम से निकाले गये 3000/- रूपये सहित गिरफ्तार किया गया । घटना के सम्बन्ध में वादी अभिषेक पुत्र श्री राजेन्द्र निवासी कृष्णधाम कालौनी थाना जमुनापार जिला मथुरा के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना जमुनापार पर मु0अ0सं0 370/26 धारा 318(4), 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना जमुनापार से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण :-* दिनांक 26.09.2026 को समय करीब 16:00 बजे थाना जमुनापार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि माता वाली गली स्थित हिटेची एटीएम पर एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह के एक अभियुक्त को स्थानीय जनता के लोगों द्वारा पकड़ लिया गया है। सूचना पर थाना जमुनापार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां अभिषेक पुत्र श्री राजेन्द्र, निवासी कृष्णधाम कॉलोनी, थाना जमुनापार, जिला मथुरा मौजूद मिला। अभिषेक ने बताया कि वह अपने दादा जी के एटीएम कार्ड से रुपये निकालने के लिए उक्त एटीएम पर आया था। इसी दौरान एटीएम के अंदर 2-3 अज्ञात व्यक्ति आ गए, जिन्होंने धोखाधड़ी करते हुए उसका एटीएम कार्ड बदल लिया तथा उसके दादा जी के एटीएम कार्ड का प्रयोग कर एटीएम से 3,000 रुपये निकाल लिए। कुछ समय बाद जब अभिषेक ने अपने पास मौजूद एटीएम कार्ड को देखा तो वह उसके दादा जी का न होकर धर्मेन्द्र नामक व्यक्ति का एटीएम कार्ड था। इस पर अभिषेक ने एटीएम के बाहर उक्त व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को देखा, जो स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर मौके से भागने का प्रयास कर रहा था। अभिषेक ने तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को कार में बैठते समय पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर मौके से फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति ने अभिषेक का एटीएम कार्ड भी कार के अंदर ही फेंक दिया। मौके पर पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रदीप पुत्र जितेन्द्र, निवासी गोपी खेड़ा, थाना चांदहट, जिला पलवल, हरियाणा, उम्र करीब 33 वर्ष बताया। घटना के संबंध में वादी अभिषेक की तहरीर के आधार पर थाना जमुनापार पर मु0अ0सं0 370/2026, धारा 318(4), 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही थाना जमुनापार पुलिस द्वारा की गई तथा घटना में शामिल उसके फरार साथियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
*गिरफ्ताशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्रः-*
प्रदीप पुत्र जितेन्द्र निवासी गोपी खेडा थाना चाँद हट, जिला पलवल हरियाणा उम्र करीब 33 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समयः-*
स्थान- हिटेची एटीएम माता वाली गली, थाना क्षेत्र जमुनापार जनपद मथुरा, दिनांक 26.09.2026 को समय 16.57 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-*
ए0टी0एम0 से निकाले गये 3000/- रूपये ।
*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-*
1.मु0अ0सं0 370/26 धारा 318(4), 303(2), 317(2) बीएनएस थाना जमुनापार मथुरा ।
2.मु0अ0सं0 172/26 धारा 318(4) बीएनएस थाना सदर बाजार मथुरा ।
3.मु0अ0सं0 803/23 धारा 420 भादवि थाना खुर्जा जनपद बुलन्दशहर ।
4.मु0अ0सं0 260/17 धारा 411, 420 भादवि थाना जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर ।
5.मु0अ0सं0 261/17 धारा 411, 420 भादवि थाना जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर।
6.मु0अ0सं0 263/17 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर ।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.व0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
2.म0उ0नि0 मिथलेश उपाध्याय थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
3.रि0का0 866 फैजान थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
More Stories
बंगलौर 27सितम्बर 26*कर्नाटक में 21 हजार मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप!
बांदा 27 सितंबर 26*बाढ़ के तेज बहाव में युवक नाव समेत बहा ,पांच किमी दूर सुरक्षित मिला*
सीकर27 सितंबर 26*खाटूश्यामजी में कांग्रेस का कब्जा, एक वोट से विनीता पूनिया बनीं पालिकाध्यक्ष