*बिधूना 202भाजपा के वर्चस्व को बसपा की कड़ी चुनौती*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना विधानसभा क्षेत्र सपा के मजबूत दुर्ग को रामलहर में भाजपा ने भेद कर अपना कब्जा जमा लिया लेकिन इस बार भाजपा के वर्चस्व को बसपा के क्षत्रिय प्रत्याशी से बड़ी चुनौती मिलती नजर आ रही है।
बिधूना विधानसभा क्षेत्र 202 में सपा भाजपा के पुराने राजनीतिक घरानों के प्रत्याशियों के वर्चस्व को इस बार बहुजन समाज पार्टी द्वारा मैदान में उतारे गए क्षत्रिय समाज के प्रत्याशी गौरव रघुवंशी से कड़ी चुनौती मिलती नजर आ रही है। इस क्षत्रिय बहुल विधानसभा क्षेत्र में पिछले लंबे अरसे से कोई भी राजनीतिक दल क्षत्रिय समाज पर भरोसा नहीं कर सका है , ऐसे में अपनी खोई प्रतिष्ठा पुनः हासिल करने को उतावला क्षत्रिय समाज इस बार यहां बसपा की तरफ अधिक झुकाव करता नजर आ रहा है। क्षत्रियों का झुकाव देख बसपा का परंपरागत वोट बैंक जाटवों के साथ ही अन्य दलित मतदाता भी उसके साथ तेजी से जुड़ता दिख रहा है ऐसे में खासकर पुराने राजघराने की भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य व सपा की रेखा वर्मा को बसपा की कड़ी चुनौती मिलती नजर आ रही है, हालांकि सपा भाजपा भी बसपा के काट के लिए हर संभव हथकंडे अपनाते नजर आ रही है ऐसे में हार जीत का ऊंट किस करवट बैठेगा फिलहाल यह भविष्य के गर्भ में है।

More Stories
कानपुर नगर16जून26*पत्रकार उत्पीड़न प्रकरण में पुलिस आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग*
सुलतानपुर16जून26* शान्तिभंग में कुल 48 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया ।*
सुल्तानपुर16जून26*सराहनीय कार्य-जनपद सुलतानपुर पुलिस*