पूर्णिया बिहार 28 सितंबर26 *पूर्णिया वार्ड 28 की Doctor Z,B,Raza गली में नारकीय स्थिति, सालों से 2 फीट पानी में डूबा है रास्ता*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
पूर्णियां बिहार , नगर निगम पूर्णिया के वार्ड नंबर 28 की डॉ. Z,B,Raza गली की हालत ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। सैकड़ों परिवारों की आबादी वाली यह मुख्य सड़क पिछले कई सालों से डेढ़ से दो फीट गंदे पानी में डूबी हुई है। पानी सड़ने से उठ रही तेज बदबू और फैली गंदगी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है।
नाला बना, पर पानी नहीं जा रहा नाले में
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे नाला तो बना दिया गया है, लेकिन तकनीकी खामी के कारण सड़क का पानी नाले में जा ही नहीं रहा है, नतीजा, सड़क तालाब बनी हुई है। इसी गंदे पानी से होकर लोगों को निकलना पड़ रहा है।
महिलाओं और स्कूली बच्चों का हाल सबसे बुरा, हर कदम पर हादसे का खतरा
इस जलजमाव का सबसे ज्यादा खामियाजा यहां की महिलाओं और स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है, महिलाओं को बाजार या जरूरी काम से निकलने में भारी दुश्वारी होती है, छोटे-छोटे बच्चे दूसरे मोहल्ले की गलियों से घूमकर स्कूल जाने को मजबूर हैं,
स्कूटी और मोटरसाइकिल से गुजरने वाले लोग हर वक्त हादसे के खतरे से जूझ रहे हैं। फिसलन भरी कीचड़ में कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, फिर भी मजबूरी में इसी रास्ते से गुजरना पड़ रहा है,
DM से कार्रवाई की मांग
स्थानीय निवासी मोहम्मद मोहसिन अंसारी ने बताया, “यह सड़क सालों से ऐसी ही है, नाला बेकार है, पानी से बदबू आती है, पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील है, हम लोग दूसरे रास्ते से कोर्ट, कचहरी, भट्ठा बाजार और बस स्टैंड जाते हैं,
उन्होंने जिलाधिकारी अंशुल कुमार से मांग की है कि स्वयं इस सड़क का निरीक्षण कर अविलंब जल-निकासी चालू कराई जाए और सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि सैकड़ों परिवारों को इस नारकीय जीवन से मुक्ति मिल सके,
More Stories
रायगड 25 सितम्बर 26*भक्तीचे सूर आणि जनजागृतीचा संदेश..! रायगड पोलिस बँड पथकाने विविध गणेशोत्सवात सुरेल सहभाग
नई दिल्ली 25 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
सुलतानपुर 25.09.2026*गोमती नदी के बढ़े जलस्तर एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश–