लखनऊ24सितम्बर26*रेलवे समपार संख्या-44 25 सितंबर की शाम से एक अक्टूबर तक रहेगा बंद*
लखनऊ*रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते अश्बारमऊ-मैधरी मार्ग पर आवागमन प्रभावित, समपार संख्या-43 से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध*
कानपुर नगर।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी.वे.), घाटमपुर ने अवगत कराया कि अश्बारमऊ से मैधरी जाने वाले मार्ग पर हमीरपुर रोड-यमुना साउथ बैंक सेक्शन के मध्य स्थित रेलवे समपार संख्या-44, किमी 1373/04-05 पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य कराया जाना है। यह कार्य रेलवे यातायात की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि उक्त कार्य के चलते रेलवे समपार संख्या-44 को 25 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे से एक अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। इस अवधि में समपार फाटक से वाहनों एवं अन्य आवागमन पर रोक रहेगी।
अश्बारमऊ से मैधरी जाने वाले वाहन चालकों एवं आमजन के लिए समपार संख्या-43 से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेगा। संबंधित विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित अवधि में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और रेलवे कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।
——
More Stories
लखनऊ24सितम्बर26*मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे हरिप्रसाद की पत्नी श्यामवती ने पुत्री को दिया जन्म।।
मुजफ्फरनगर 24 सितंबर 26*फर्जी बैनामे के सहारे स्वास्थ्य कर्मी से 16 लाख की ठगी का आरोप, दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज
पूर्णिया24सितम्बर26*DM पूर्णिया का डिजिटल चाबुक: अब Google Meet से होगी स्कूलों की औचक जांच, दो स्कूलों पर गिरा गाज