महोबा 24सितम्बर26*मां की हत्या के आरोपी बेटे को कुलपहाड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद
अनसाद खान यूपी आज तक पनवाड़ी
कुलपहाड़ (महोबा)। थाना कुलपहाड़ क्षेत्र के ग्राम रावतपुरा खुर्द में मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि मोहन सिंह यादव ने अपनी मां मूला देवी (45 वर्ष), पत्नी सबल सिंह यादव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस एवं फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना के संबंध में थाना कुलपहाड़ में मु0अ0सं0 224/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी मोहन सिंह यादव (25 वर्ष), निवासी रावतपुरा खुर्द को मुढारी रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ के प्लेटफार्म नंबर-2 की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही/जामा तलाशी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्र, हे0का0 सुमित कुमार यादव, का0 हवन कुमार एवं का0 विक्की चौधरी।
More Stories
पूर्णिया बिहार24सितंबर26* वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर पूर्णिया पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार
पूर्णिया24सितम्बर26*बायसी में “स्वच्छता ही सेवा” का दिखा असर: जान है तो ज़हान है – संदेश के साथ सड़क पर उतरा नगर पंचायत,
लखनऊ24सितम्बर26*रेलवे समपार संख्या-44 25 सितंबर की शाम से एक अक्टूबर तक रहेगा बंद*