मुजफ्फरनगर 23 सितंबर 26* UGC कानून के विरोध में मुजफ्फरनगर में स्वर्णकार समाज का विरोध प्रदर्शन
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
UGC के नए नियमों के विरोध में स्वर्णकार समाज का प्रदर्शन, टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के 2026 के समानता संबंधी नियमों को लेकर बुधवार को मुजफ्फरनगर में संयुक्त स्वर्ण समाज के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने टाउन हॉल से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और UGC के नियमों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। प्रदर्शन के दौरान सरकार से नियमों पर पुनर्विचार करने तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े निर्णयों में सभी वर्गों की चिंताओं को ध्यान में रखने की मांग उठाई गई। यह मार्च 23 सितंबर को आयोजित किए जाने की घोषणा पहले ही की गई थी। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया अपनाई। UGC की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना” विनियम, 2026 13 जनवरी 2026 को प्रकाशित किए गए थे।
More Stories
नई दिल्ली 23 सितम्बर 26*गिले-शिकवे खत्म, बृजभूषण शरण सिंह और स्वामी रामदेव ने मिलाया हाथ;
मुजफ्फरनगर 23 सितंबर 26*सास ने विधवा बहू को माना बेटी, कराया दूसरा विवाह—समाज के सामने पेश की इंसानियत की मिसाल*
मथुरा 23 सितंबर 26* थाना बलदेव से बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*