September 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 23 सितंबर 26*स्काई हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का औचक छापा, अनधिकृत संचालन की शिकायत पर मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर 23 सितंबर 26*स्काई हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का औचक छापा, अनधिकृत संचालन की शिकायत पर मचा हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज:,,,,,,,,,,

मुजफ्फरनगर 23 सितंबर 26*स्काई हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का औचक छापा, अनधिकृत संचालन की शिकायत पर मचा हड़कंप

*लोकेन्द्र गौतम*ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल*यूपीआजतक*

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों की निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। काली नदी रोड स्थित स्काई हॉस्पिटल के खिलाफ अनधिकृत रूप से अस्पताल संचालित किए जाने और प्रतिबंधित चिकित्सक द्वारा प्रैक्टिस किए जाने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ औचक छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया को शिकायत दी गई थी कि स्काई हॉस्पिटल का संचालन आवश्यक अनुमति एवं पंजीकरण के बिना किया जा रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि अस्पताल में ऐसा चिकित्सक प्रैक्टिस कर रहा है, जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व में प्रतिबंधित किया जा चुका है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल एवं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार शाम अस्पताल पहुंची। टीम के पहुंचते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों, दस्तावेजों और चिकित्सा व्यवस्थाओं की जांच की। बताया गया कि टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और अस्पताल के संचालन से संबंधित जरूरी अभिलेखों की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद अस्पताल के पंजीकरण, चिकित्सकों की वैधता, ऑपरेशन की अनुमति तथा अन्य मानकों को लेकर जांच की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से लगाए गए आरोपों पर क्या पक्ष है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से बिना अनुमति अथवा नियमों का पालन किए चिकित्सा संस्थान संचालित करने वालों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और विभाग की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

Taza Khabar