September 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर 23 सितम्बर 26*माता शाकंभरी देवी झंडा मेला में थाना प्रभारी मिर्जापुर ने श्रद्धालुओं को किया जागरूक...*

सहारनपुर 23 सितम्बर 26*माता शाकंभरी देवी झंडा मेला में थाना प्रभारी मिर्जापुर ने श्रद्धालुओं को किया जागरूक…*

🆕️ सहारनपुर/बेहट ब्रेकिंग….

सहारनपुर 23 सितम्बर 26*माता शाकंभरी देवी झंडा मेला में थाना प्रभारी मिर्जापुर ने श्रद्धालुओं को किया जागरूक…*

जलपान कराकर बढ़ाया सेवा भाव…

सहारनपुर जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत आयोजित प्रसिद्ध माता शाकुंभरी देवी झंडा मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी मिर्जापुर विनोद कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है।

इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भीड़ में सतर्क रहने, अपने सामान एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को जलपान एवं पानी उपलब्ध कराकर सेवा भाव का परिचय दिया गया।

पुलिस की इस पहल से श्रद्धालुओं में सुरक्षा की भावना के साथ-साथ पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक संदेश देखने को मिला।

सहारनपुर पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम दर्शन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है

Taza Khabar