September 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 23 सितंबर26 पूर्णियाँ में बाल-अनुकूल विधिक सेवा योजना पर LSUC सदस्यों का प्रशिक्षण सह बैठक सम्पन्न*

पूर्णिया बिहार 23 सितंबर26 पूर्णियाँ में बाल-अनुकूल विधिक सेवा योजना पर LSUC सदस्यों का प्रशिक्षण सह बैठक सम्पन्न*

पूर्णिया बिहार 23 सितंबर26 पूर्णियाँ में बाल-अनुकूल विधिक सेवा योजना पर LSUC सदस्यों का प्रशिक्षण सह बैठक सम्पन्न*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णियाँ, 23 सितम्बर बुधवार को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियाँ के निर्देशानुसार आज़ 23 सितंबर को NALSA (Child-Friendly Legal Services for Children) Scheme, 2024 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित LSUC (Legal Services Unit for Children) के सदस्यों की बैठक-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियाँ के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियाँ श्री सुनील कुमार ने की।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में LSUC के सदस्यगण, Panel अधिवक्तागण एवं Para Legal Volunteers ने भाग लिया। उपस्थित प्रतिभागियों को बाल अधिकारों और बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान श्री सुनील कुमार, सचिव, DLSA पूर्णियाँ, श्री विवेक रजक, बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्णियाँ, श्रीमती मीनू कुमारी, परामर्शी, जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्णियाँ एवं श्री संतोष कुमार दास, District Coordinator, AVM, NGO, Purnea द्वारा NALSA (Child-Friendly Legal Services for Children) Scheme, 2024 के उद्देश्यों, प्रावधानों और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया तथा सभी को जागरूक किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि इस Scheme का मुख्य उद्देश्य बच्चों को Child Friendly वातावरण में त्वरित एवं प्रभावी Legal Services उपलब्ध कराना है ताकि जरूरतमंद बच्चों को न्याय तक सहज पहुँच सुनिश्चित हो सके।

Taza Khabar