September 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता - बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,

पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,

पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन, 2 लुटेरे गिरफ्तार*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से

*बनमनखी लूटकांड का पर्दाफाश*

पूर्णियाबिहार ,पूर्णिया से बड़ी खबर है जहाँ पुलिस ने बनमनखी लूटकांड का सफल उद्भेदन कर दिया है।

मामला 18 सितंबर 2026 का है, जब बनमनखी थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 1000 रुपये लूट लिए थे, इस मामले में बनमनखी थाना में कांड संख्या 288/26, धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था,

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के निर्देश पर SDPO बनमनखी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया,

टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटे गए सभी सामान – मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ATM कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ घटना में प्रयुक्त खिलौना जैसी प्लास्टिक की बंदूक और एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है,

इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने एक अन्य साथी के शामिल होने की बात कबूली है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है,

Taza Khabar