September 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,

मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,

मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,

अग्रसेन जयंती महोत्सव पत्रिका का भी विमोचन

मथुरा से कु0 सोनम यूपीआजतक 

मथुरा। श्री अग्रवाल सभा (रजि.) द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के अंतर्गत 12 अक्टूबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन कर लिया गया है। चयन प्रक्रिया अग्रवाटिका में समाज के लोगों की मौजूदगी में लकी ड्रा के माध्यम से संपन्न हुई।
मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि राजकुमारों के चयन के लिए कुल 101 आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लकी ड्रा के टोकन बच्चों से ही एक-एक कर निकलवाए गए। ड्रा में नाम निकलने पर चयनित राजकुमारों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सभा अध्यक्ष अशोक बंसल एवं प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का वाले ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर अग्रसेन जयंती महोत्सव की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
प्रमुख उद्योगपति एवं मुख्य चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल ने चयनित सभी राजकुमारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का इस बार लकी ड्रा में चयन नहीं हो सका, वे निराश न हों और अगले वर्ष पुनः आवेदन करें।
लकी ड्रा के अवसर पर उपाध्यक्ष योगेश कागजी, कोषाध्यक्ष राजकुमार रद्दी वाले, संदीप अडूकी, अतुल अग्रवाल, तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, मंत्री कृष्ण मुरारी नेताजी, कोषाध्यक्ष मुकेश गर्ग कोसी, महावीर मित्तल, मूलचंद गर्ग, महाराज स्वरूप गोवर्धन दास नीनू मुकुट वाले, महिला समिति की संयोजिका आशा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, मंत्री शशि अग्रवाल, मुख्य जयंती संयोजक किशोर मित्तल, शोभायात्रा संयोजक रोहित अग्रवाल एटा, पुष्पांजलि संयोजक मनोज कड़े वाले, चंदा संयोजक रमनलाल बैंक वाले, पत्रिका संपादक प्रवीन सर्राफ, योगेश गोयल साड़ी वाले, महेश बंसल सर्राफ, हेमंत अग्रवाल, अनिल अग्रवाल नौहझील, वैभव अग्रवाल, महेश चंद कसेरे, गोपाल दास काजू, महेश सर्राफ राजस्थान ज्वैलर्स, गौरहरि सोनू हाथी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar