मथुरा 22सितंबर 26*नशा मुक्त भारत अभियान के तहत के आर कॉलेज में जागरूकता अभियान एवं रैली आयोजित
कु0 सोनम
मथुरा। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 11 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल विक्रांत त्यागी, सेना मेडल के निर्देशानुसार हुआ। इसमें किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज एवं किशोरी रमण इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कैडेट्स को नशे से होने वाली सामाजिक एवं आर्थिक हानियों के बारे में बताया। लेफ्टिनेंट डॉ. कपिल कौशिक ने कैडेट्स को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। फर्स्ट ऑफिसर विशंभर दयाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
मेजर नूतन कुमार के नेतृत्व में निकली रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। सूबेदार जसविंदर सिंह ने कैडेट्स से नशा मुक्ति से संबंधित नारे लगवाकर आमजन को जागरूक किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार कौशिक एवं डॉ. नवीन अग्रवाल ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रो. राजेश गौतम, डॉ. राजेश सारस्वत एवं डॉ. रामदत्त मिश्रा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
More Stories
कानपुर देहात, 22 सितम्बर 2026**सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘वाराणसी से वडनगर यात्रा’ का रसूलाबाद में भव्य स्वागत*
मुजफ्फरनगर, 22 सितंबर 2026*6000 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली शालू सैनी को मिला “महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान”
लखनऊ22सितंबर 26*अखिलेश यादव के बाद राहुल गांधी से महत्वपूर्ण मुलाकात लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने राहुल गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की